एशियन गेम्स 2026 में 14वें दिन भारत की धमाकेदार शुरुआत: 17 साल की कुमकुम ने साधा सोने पर निशाना, पदक तालिका में 77वें मेडल के साथ रचा इतिहास

शूट-ऑफ में दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी को हराकर व्यक्तिगत रिकर्व में भारत को दिलाया पहला एशियन गेम्स गोल्ड

आइची-नागोया (जापान) में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन भारत ने पदकों की सूची में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में दक्षिण कोरिया की दिग्गज खिलाड़ी ओह येजिन को हराकर इतिहास रच दिया। वह एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला तीरंदाज बन गई हैं। बेहद कड़े मुकाबले में फैसला शूट-ऑफ तक पहुंचा, जहां कुमकुम ने परफेक्ट 10 पर निशाना साधते हुए भारत की झोली में मौजूदा गेम्स का आर्चरी में 5वां गोल्ड मेडल डाल दिया। इस स्वर्णिम जीत के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 77 (17 स्वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्य) पर पहुंच गई है।

13वें दिन मुक्केबाजों और तीरंदाजों का रहा जलवा, भारत ने जीते थे कुल 10 पदक

इससे पहले 2 अक्टूबर (13वें दिन) भारतीय एथलीटों ने रिंग और निशानेबाजी के मैदान पर अपना दबदबा कायम रखते हुए कुल 10 पदक झटके थे, जिनमें 6 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य शामिल थे। भारत ने सबसे शानदार प्रदर्शन बॉक्सिंग में किया, जहां तीन गोल्ड मेडल देश के नाम हुए। इसके अलावा हॉकी, आर्चरी और कुश्ती में 1-1 स्वर्ण पदक मिला। वहीं तीरंदाजी में दो रजत पदक तथा सेलिंग और सेपकटकरा स्पर्धाओं में एक-एक कांस्य पदक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते।

एशियन गेम्स 2026: भारत के मेडलवीरों की पूरी सूची

क्र.सं. खिलाड़ी / टीम इवेंट खेल मेडल
1 इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्सा विनोद विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम निशानेबाजी सिल्वर
2 इलावेनिल वलारिवन विमेंस 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी सिल्वर
3 रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम निशानेबाजी सिल्वर
4 सुचिका तरियाल विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा MMA ब्रॉन्ज
5 रुद्रांक्ष पाटिल मेन्स 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी ब्रॉन्ज
6 हिमांशु ढिल्लों मेन्स 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी सिल्वर
7 भारतीय महिला क्रिकेट टीम विमेंस क्रिकेट क्रिकेट गोल्ड
8 राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल विमेंस स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
9 अनंतजीत नरुका, मेराज खान, भवतेघ गिल मेन्स स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
10 जय मीणा मेन्स सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस सॉफ्ट टेनिस ब्रॉन्ज
11 मीराबाई चानू विमेंस 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग सिल्वर
12 भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम मेन्स टीम बैडमिंटन बैडमिंटन ब्रॉन्ज
13 सतनाम सिंह, सलमान खान मेन्स डबल स्कल्स रोइंग ब्रॉन्ज
14 रोश‍िब‍िना देवी नाओरेम विमेंस 60 किग्रा वुशू वुशू स‍िल्वर
15 अनंतजीत नरुका, परिनाज धालीवाल मिक्स्ड स्कीट टीम निशानेबाजी ब्रॉन्ज
16 सीमा कुमारी विमेंस 10000 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
17 मनु, पूवम्मा, विशाल, विथ्या मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले एथलेटिक्स सिल्वर
18 ऐश्वर्य प्रताप तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल, नीरज कुमार मेन्स 50 मीटर राइफल 3P टीम निशानेबाजी सिल्वर
19 कमलजीत, सुरुचि सिंह 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम निशानेबाजी गोल्ड
20 दीया चिताले, मानुष शाह मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस टेब‍ल टेन‍िस ब्रॉन्ज
21 मनप्रीत कौर विमेंस शॉट पुट एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
22 गुलवीर सिंह मेन्स 10000 मीटर रेस एथलेटिक्स सिल्वर
23 बरानिका एलंगोवन विमेंस पोल वॉल्ट एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
24 सावन बरवाल मेन्स मैराथन एथलेटिक्स सिल्वर
25 तिलोत्तमा सेन, आशी चौकसे, विदर्सा विनोद विमेंस 50 मीटर राइफल 3P टीम निशानेबाजी सिल्वर
26 जोशना चिनप्पा, वेलवन सेंथिलकुमार मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश स्क्वैश ब्रॉन्ज
27 महिला कबड्डी टीम विमेंस कबड्डी कबड्डी गोल्ड
28 पुरुष कबड्डी टीम मेन्स कबड्डी कबड्डी गोल्ड
29 तजिंदरपाल सिंह तूर मेन्स शॉट पुट एथलेटिक्स सिल्वर
30 प्राची चौधरी विमेंस 400 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
31 अभय सिंह मेन्स सिंगल्स स्क्वैश स्क्वैश सिल्वर
32 अनाहत सिंह विमेंस सिंगल्स स्क्वैश स्क्वैश सिल्वर
33 हरिता भद्रा विमेंस 200 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
34 एन्सी सोजन विमेंस लॉन्ग जंप एथलेटिक्स सिल्वर
35 तेजस्विन शंकर मेन्स डेकाथलॉन एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
36 पारुल चौधरी विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
37 सर्वेश कुशारे मेन्स हाई जंप एथलेटिक्स सिल्वर
38 पिंकी बलहारा विमेंस 78 क्रिग्रा कुराश कुराश ब्रॉन्ज
39 ईशा सिंह विमेंस 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी सिल्वर
40 विथ्या रामराज विमेंस 400 मीटर हर्डल्स एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
41 गुलवीर सिंह मेन्स 1500 मीटर रेस एथलेटिक्स सिल्वर
42 पारुल चौधरी विमेंस 5000 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
43 मुरली श्रीशंकर मेन्स लॉन्ग जंप एथलेटिक्स सिल्वर
44 यशवीर सिंह मेन्स जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स सिल्वर
45 रोहित यादव मेन्स जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
46 नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत, मनीषा कीर विमेंस ट्रैप टीम निशानेबाजी सिल्वर
47 नीरू ढांडा विमेंस ट्रैप निशानेबाजी गोल्ड
48 नरेंद्र बेरवाल मेन्स 90+ क्रिग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी ब्रॉन्ज
49 गुलवीर सिंह मेन्स 5000 मीटर रेस एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
50 गुरिंदरवीर, अनिमेष, हरिता, स्नेहा मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
51 पूजा सिंह विमेंस हाई जंप एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
52 किरण, विथ्या, प्राची, पूवम्मा विमेंस 4×400 मीटर रिले एथलेटिक्स गोल्ड
53 धर्मवीर, मनु, जय, विशाल मेन्स 4×400 मीटर रिले एथलेटिक्स ब्रॉन्ज
54 चिकिथा, पृथिका, ज्योति सुरेखा वेन्नम विमेंस कंपाउंड टीम तीरंदाजी गोल्ड
55 चिकिथा, साहिल जाधव मिक्स्ड कंपाउंड टीम तीरंदाजी गोल्ड
56 प्रिया घंघस विमेंस 60 किग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी ब्रॉन्ज
57 कायनन चेनाई, नीरू ढांडा मिक्स्ड ट्रैप टीम निशानेबाजी गोल्ड
58 कपिल पोखरिया मेन्स 90 किग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी ब्रॉन्ज
59 साहिल जाधव, कुशल दलाल, गणेश मणि रत्नम मेन्स कंपाउंड टीम तीरंदाजी गोल्ड
60 सुनील कुमार मेन्स 87 किग्रा (ग्रीको-रोमन) कुश्ती ब्रॉन्ज
61 तन्वी खन्ना, जोशना च‍िनप्पा, अनाहत, शमीना विमेंस टीम स्क्वैश स्क्वैश ब्रॉन्ज
62 प्रिंस नोबल, मनु फ्रांसिस मेन्स सेल‍िंग (स्किफ इवेंट) सेल‍िंंग स‍िल्वर
63 गणेश मणि रत्नम मेन्स कंपाउंड इंडिविजुअल तीरंदाजी ब्रॉन्ज
64 नितेश सिवाच मेन्स 97 किग्रा (ग्रीको-रोमन) कुश्ती सिल्वर
65 वीर चोत्रानी, अभय, सेंथिल, सूरज मेन्स टीम स्क्वैश स्क्वैश ब्रॉन्ज
66 हर्षिता तोमर, शीतल वर्मा विमेंस सेलिंग (स्किफ इवेंट) सेल‍िंग ब्रॉन्ज
67 अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा, कुमकुम मोहोड विमेंस रिकर्व टीम तीरंदाजी गोल्ड
68 कुमकुम मोहोड, धीरज बोम्मादेवरा मिक्स्ड रिकर्व टीम तीरंदाजी सिल्वर
69 नेत्रा कुमानन विमेंस डिंगी सेलिंग ब्रॉन्ज
70 लवलीना बोरगोहेन विमेंस 75 किग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी गोल्ड
71 धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान, यशदीप भोगे मेन्स रिकर्व टीम तीरंदाजी सिल्वर
72 पुरुष सेपकटकरा टीम मेन्स क्वाड्रेंट सेपकटकरा ब्रॉन्ज
73 परवीन हुड्डा विमेंस 65 किग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी गोल्ड
74 सुजीत कलकल मेन्स फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती गोल्ड
75 अंकुश पंघल मेन्स 80 किग्रा बॉक्सिंग मुक्केबाजी गोल्ड
76 महिला हॉकी टीम विमेंस हॉकी हॉकी गोल्ड
77 कुमकुम मोहोड विमेंस रिकर्व इंडिविजुअल तीरंदाजी गोल्ड

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha