नुसरत जहान फिर एक बार हुई ट्रोल, हाथ धोते वक़्त किया ये काम…ट्रोलर्स ने कही ये बड़ी बात-देखे VIDEO 

बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां अकसर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन कई बार उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ जाता है, ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है, दरअसल नुसरत कोरोना वायरस से बचने के लिये कैसे हाथ धोएं, वीडियो के जरिये उन्होने बताया था, इस वीडियो में टीएमसी सांसद हाथ धोती हुई नजर आ रही हैं।

पानी बर्बाद
दरअसल इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि नुसरत जहां जितनी देर तक अपने हाथों में साबुन मलती है, उतनी देर तक उनका नल चालू रहता है, जिसकी वजह से पानी बहता रहता है, जैसे ही एक्ट्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट किया, सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

ट्रोलर ने क्या लिखा
एक सोशल मीडिया यूजर ने नुसरत जहां के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, हां सैनिटाइजेशन बहुत जरुरी है, लेकिन इसके साथ ही पानी भी बचाना बहुत जरुरी है, आप हाथ धोते समय पानी को बर्बाद कर रही थी, दुखद। नुसरत ने इस कमेंट में रिप्लाई करते हुए लिखा, प्लीज वीडियो को देखें, खैर, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस से पानी बर्बाद ना करने की अपील की है।

https://www.instagram.com/p/B94X4tFnFBt/?utm_source=ig_embed

पिछले साल शादी
आपको बता दें कि नुसरत जहां पिछले साल टीएमसी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ी थी, जिसमें उन्होने जीत हासिल की, चुनाव के बाद उन्होने कोलकाता बेस्ड बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की, शादी के बाद उन्होने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी।

खबरें और भी हैं...