सोनम के मंगलसूत्र में छिपा जो गहरा राज, वो जानकर हर कोई हैरान !

सोनम कपूर ने अपने पुराने दोस्त और दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई है. आज हम आपको सोनम की शादी से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे आप ने कहीं और नहीं पड़ा होगा. जैसा कि आप सभी जानते हैं हर शादी में मंगलसूत्र सबसे अहम चीज होती हैं. ये मंगलसूत्र एक शादीशुदा महिला अपने पति की लम्बी उम्र के लिए गले में धारण करती हैं. इसी परंपरा को निभाते हुए सोनम ने भी शादी में मंगलसूत्र पहना था. हालाँकि सोनम के इस मंगलसूत्र में एक बहुत ही ख़ास बात छिपी हुई थी जिसका खुलासा हाल ही में हुआ हैं.

आपको जान हैरानी होगी कि सोनम ने अपनी शादी के लिए मंगलसूत्र खुद ही डिजाइन किया था. इस बात का खुलासा मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर उशीता रावतानी ने किया हैं. उशीता ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की हैं. ये फोटो उसी मंगलसूत्र की हैं जिसे सोनम ने अपनी शादी वाले दिन आनंद के हाथो से पहना था.

फोटो के साथ उशीता ने इस मंगलसूत्र से जुड़ी एक बहुत ही दिलचस्प बात शेयर की हैं उशीता ने बताया कि इस मंगलसूत्र की डिजाइन का आईडिया खुद सोनम कपूर का था. उन्होंने तो बस इस डिजाइन को मंगलसूत्र में बदला हैं. इतना ही नहीं इस मंगलसूत्र में दिखाई दे रहे दो चिह्नों का भी एक मतलब हैं. मंगलसूत्र में बायीं ओर बना चिह्न सोनम कपूर की राशि मिथुन को दर्शाता हैं जबकि इसके दायीं और बना चिह्न उनके पति आनंद आहूजा की राशि सिंह को दर्शाता हैं. इन दोनों चिह्ने के बीच में पारंपरिक मंगलसूत्र का पेंडल रखा गया हैं.

सच में सोनम के द्वारा किया गया ये काम काफी रोमांटिक हैं. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सिंह राशि वाले मर्द स्वभाव में प्रोटेक्टिव होते हैं जबकि मिथुन राशि वाली महिलाएं मस्तमौला नेचर की होती हैं. वैसे यदि आप भी जल्द ही शादी करने जा रहे हैं तो अपना मंगलसूत्र खुद डिजाइन करने का ये आईडिया इतना भी बुरा नहीं हैं.

खबरें और भी हैं...