धर्मेंद्र थे शादीशुदा और हेमा मालिनी कुंवारी, ऐसे हाल में मिले थे बंद कमरे में..!

ज्‍यादातर बॉलीवुड फिल्‍मों में आपको प्‍यार, रोमांस यही देखने को मिलता है । समाज में अब भी इसे लेकर दायरे खिंचे हों लेकिन हमारी फिल्‍में शुरुआत से ही प्रेम की संगी रही हैं । आज कल तो बॉलीवुड काफी बोल्‍ड भी हो गया । पश्चिमी सभ्‍यता का असर ग्‍लैमर की इस दुनिया में साफ दिखने लगा है । लेकिन एक दौर वो भी था जब प्‍यार स्‍वीकार्य नहीं था । हिंदी फिल्‍मों में भी बहुत ही सधे तरीके से इसे दर्शाया जाता था । लेकिन ऐसे दौर में भी धर्मेन्‍द्र-हेमा मालिनी जैसी जोड़ी सबके सामने आईं, इनकी लव स्‍टोरी मिसाल भी बनी और चटपटे किस्‍से आने वाली पीडि़यों का एंटरटेनमेंट भी ।

छिप-छिपकर मिलते थे दोनों

धर्मेन्‍द्र और हेमा मालिनी में नजदीकियां हैं ये तब पता चला जब एक बार दोनों रंगे हाथों पकड़े गए । फिल्‍म शोले की शूटिंग के दौरान वायरल हुई इस तस्‍वीर ने दोनों के रिश्‍ते के बारे में बहुत कुछ कह दिया । बताया जाता है कि जब शोले की शूटिंग चल रही थी तो ये एक दूसरे से छिप छिपकर मिला करते थे । उसी दौरान सामने आई इस तस्‍वीर ने खूब हंगामा मचाए रखा । बताया जाता है कि एक निर्देशक ने दोनों को एक साथ इस हाल में पकड़ लिया था । हालांकि जब इनके रोमांस की खबर सामने आई तो धर्मेन्‍द्र फैन्‍स का दिल टूट गया ।

शोले के दौरान प्‍यार चढ़ा परवान

फिल्म शोले की शूटिंग की दौरान तो एक्टर संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। इतना ही नहीं, जितेन्द्र भी हेमा मालिनी से ही शादी करना चाहते थे। लेकिन हेमा मालिनी को तो सिर्फ धर्मेंद्र से प्यार था और वह उन्हीं की दुल्हन बनना चाहती थीं। मगर धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे । लेकिन हेमा पर इसका कोई असर नहीं पड़ा । खुद से 13 साल बड़े धर्मेन्‍द्र उनके दिल में बस गए थे ।

हेमा की फैमिली थी नाराज

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का प्‍यार शादी की मंजिल तक पहुंचा जरूर लेकिन इसमें हेमा के परिवार की राजामंदी शामिल नहीं थी । हेमा के परिवार को ये बिलकुल पसंद नहीं था कि धर्म शादीशुदा होकर भी उनकी बेटी पर डोरे डालते थे । हालांकि धर्मेन्‍द्र की पत्‍नी की ओर से कभी इस शादी के बारे में कोई बयान नहीं आया, ना ही सनी और बॉबी ने इस बारे में कुछ भी किसी को बताया ।

धर्मेन्‍द्र के रीटेक का किस्‍सा

शादी से पहले हेमा और धर्मेन्‍द्र ने कई फिल्‍में साथ की । बताया जाता है कि वो हेमा के साथ ज्‍यादा रोमांस कर सकें इसके लिए वो अपने कैमरामैन को रिश्‍वत दिया करते थे । वो कैमरामैन को सीन बार-बार लेने को कहते थे । कभी लाइट कम का बहाना तो कभी लाइट ज्‍यादा का बहाना बनाकर सीन बार-बार लिए जाते थे । धर्मेंद्र रीटेक का इशारा कान छूकर दिया करते थे । ‘शोले’ फिल्म का वो सीन तो सबको याद होगा जहां धर्मेंद्र हेमा मालिनी को पेड़ से आम तोड़ना सिख रहे होते हैं । बताया जाता है कि ये सीन 10 बार से ज्‍यादा बार टेक किया गया । वाकई ये प्‍यार फिल्‍मी था और आज भी ये दोनों जब एक दूसरे के साथ दिखते हैं तो फैंस इस जोड़ी पर फिदा हो जाते हैं ।

खबरें और भी हैं...