
काला हिरन केस के बारे में आप सभी जानते है,काला हिरन केस 20 साल तक चला,और आखिर सलमान खान को इस केस में दोषी माना गया था, उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद वो 1 दिन जेल में रहे,उसके बाद वो ज़मानत पर बहार आ गए थे। इस केस में सलमान के साथ सोनाली,तब्बू और सैफ और नीलम भी शामिल थे,सलमान के साथ इन सभी पर केस चला, लेकिन सोनाली बेंद्रे, तब्बू, सैफ अली खान और नीलम को बरी कर दिया गया था।
सलमान और इन सभी सितारों पर ये केस हम साथ साथ है की शूटिंग पर लगा था, जब ये पांचों राजस्थान में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन अगर उस समय सलमान ने एक शख्स की सलाह मान ली होती तो यह केस कभी नहीं बनता. और सलमान को सलाखों के पीछे जाना नही पढता.पर ऐसा नहीं हुआ और सलमान पर ये मुसीबत आ गयी।सलमान खान को इस केस के कारण कई परेशानियों का सामना करना पढ़ा।
जिस दिन सलमान ने काला हिरन का शिकार का सोचा उस दिन क्या हुआ था,रिपोर्ट्स की माने तो, सलमान खान और सैफ अली खान हिरण का शिकार करने का मन बना चुके थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाली बेंद्रे कथित तौर पर हिरण का लाल मांस खाना चाहती थीं। फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने एक नहीं मानी। और शिकार के लिए निकल पड़े।
हम साथ साथ है में करिश्मा कपूर भी थी,पर उनकी किस्मत अच्छी थी,की वो उस दौरान जोधपुर में मौजूद नहीं थी, जब सैफ, सलमान, नीलम, सोनाली और तब्बू हिरन शिकार के लिए गए,नहीं तो आज करिश्मा का नाम भी इस केस में होता।
सलमान को जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी,इस वजह से उन्हें जमानत भी नहीं मिल सकती थी,ज़मानत न मिलने की वजह से उन्हें जेल भेज दिया गया था,फिर अगले दिन सलमान खान ज़मानत पर बहार आ गये थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की,इस फिल्म में मोहनीश बहल और महेश ठाकुर भी थे। मोहनीश ने फिल्म में तब्बू के हसबैंड और महेश ठाकुर ने नीलम के हसबैंड का रोल किया था।शिकार पर जाते समय सलमान और सैफ ने इसको भी शिकार पर आने का कहा,पर उन्होंने साथ जाने से मना कर दिया,उस समय का मना करना इनके लिए बहुत सही साबित हुआ और ये बच गए।














