घर में कपड़े बदलते वक्त रोने लगी मासूम, मां ने पूछा कारण तो बताईं “ऑटो अंकल’ की हरकतें

जयपुर. प्रतापनगर में स्कूल लाने ले जाने वाले ऑटो चालक की ओर से केजी क्लास की साढ़े चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी भागचंद धोबी पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। लेकिन वह फरार है।

पुलिस रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि वह बच्ची को घर से लेने सबसे पहले आता था और सबसे बाद में घर छोड़ता था। इस दौरान बच्ची अकेली रहती थी और चालक छेड़छाड़ करता था। शनिवार को स्कूल से आने के बाद सेक्टर 8 में रहने वाली बच्ची की मां उसके कपड़े बदल रही थी, तभी बच्ची रोने लगी। मां ने कारण पूछा तो उसने ऑटो वाले अंकल की हरकतें बताईं। इसके बाद महिला ने तुरंत पति को घटना के बारे में बताया और पीड़ित परिवार ने थाने में केस दर्ज कराया।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

44 − = 37
Powered by MathCaptcha