
अगर बॉलीवुड की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल करना आसान बात नहीं है. जी हां इसके लिए लोगो को बहुत सारे पापड़ बेलने पड़ते है या यूँ कहे कि कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. तब कही जाकर वो सुपरस्टार बनते है. बरहलाल आज हम बॉलीवुड के एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बात करने वाले है, जो बेहद कड़ी मेहनत करके सुपरस्टार बने है. अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि हर सुपरस्टार के पीछे कोई न कोई संघर्ष भरी कहानी जरूर जुडी होती है.
बहरहाल आज जिस सुपरस्टार के बारे में हम बात करने वाले है, उनके बारे में आप बखूबी जानते है.इस सुपरस्टार ने बॉलीवुड को चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम, गोलमाल सीरीज, दिलवाले जैसी कई सुपरहिट फिल्मे दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की बात कर रहे है. अगर हम उनकी फिल्मो की बात करे तो रोहित शेट्टी की ज्यादातर फिल्मे हिट ही साबित होती है. अब यूँ तो रोहित शेट्टी के बारे में आप बहुत सी बातें जानते होंगे, लेकिन आज हम आपको रोहित शेट्टी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे.
आज हम आपको रोहित शेट्टी के जीवन का वो सच बताएंगे, जिसके बारे में जान कर आपको भी यकीन नहीं होगा. आपको जान कर ताज्जुब होगा कि हाल ही में रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद ये बताया था कि 1995 में आयी फिल्म हकीकत, जिसमे तब्बू लीड रोल में थी, उस फिल्म के दौरान वो तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे. जी हां यक़ीनन ये जान कर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये सच है. केवल इतना ही नहीं इसके इलावा रोहित कई फिल्मो में काजोल के मेक अप को टच अप कराने और उनके स्पॉटबॉय का काम भी कर चुके है.
इसके साथ ही रोहित शेट्टी अजय देवगन की कई फिल्मो जैसे फूल और कांटे, राजू चाचा, सुहाग, प्यार तो होना ही था आदि फिल्मो में अस्सिटेंट डायरेक्टर का काम भी कर चुके है. मगर हैरानी की बात तो ये है कि सालो पहले रोहित शेट्टी जिस एक्टर और एक्ट्रेस का काम करते थे और उनके आगे पीछे घूमते थे, आज वही एक्टर और एक्ट्रेस उनकी फिल्मो में बतौर आर्टिस्ट काम करते है. जी हां इसे ही कामयाबी का सफर तय करना कहते है. गौरतलब है कि रोहित शेट्टी ने जमीन फिल्म से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. बता दे कि यह फिल्म साल 2003 में रिलीज़ हुई थी.













