
बॉलीवुड में कई स्टार्स है पर सलमान खान जैसा कोई नहीं है. सलमान बॉलीवुड के करियर मेकर है. इन्होने कई एक्ट्रेसेस और एक्टर्स को लांच किया है पर क्या आप जानते है की बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस भी है जिन्होंने अभी तक सलमान के साथ काम नहीं किया है. यही नहीं, वो तो सलमान के 4 ऑफर्स को भी ठुकरा चुकी है. वैसे हम आप को बता दें की वो एक्ट्रेस भी काफी बड़ी है और उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया है.
ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं. ये बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. खूबसूरत होने के साथ साथ लोगो को इनकी एक्टिंग भी काफी पसंद आती है दीपिका की पिछली सभी फिल्मे सुपर हिट रही हैं.
दीपिका ने शाहरुख खान, सैफ अली खान,अक्षय कुमार, याने सबके साथ काम किया है पर अभी तक उन्होंने एक भी फिल्म सलमान के साथ नहीं की है।
वो भी तब जबकि सलमान ने एक नहीं बल्कि 4 बार उनको अपनी फिल्म में लेना चाहा था पर दीपिका ने चारो बार ऑफर को ठुकरा दिया. खास बात ये कि ये सभी फिल्म सुपरहिट थीं.
जी, जय हो, सुल्तान, किक और बजरंगी भाईजान में सलमान दीपिका को लेना चाहते थे पर इस सभी फिल्मो के लिए बाद में किसी और एक्ट्रेस को लेना पड़ा था ।
वैसे ऐसा नहीं है की दीपिका बिलकुल भी इंटरेस्टेड नहीं है सलमान के साथ काम करने को पर ऐसा लगा है की दीपिका अपने रोल्स और फिल्म्स को के कर काफी डिमांडिंग है और ये वजह है की उन्हें सलमान की फिल्मो में अपना रोल सही नहीं लगा होगा. वैसे इन दोनों स्टार्स के रिश्ते काफी अच्छे हैं. अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए दीपिका कई बार सलमान के शो बिग बॉस में आ चुकी हैं. देखते है की क्या आगे इन दोनों की जोड़ी लोगो को देखने के लिए मिलती है या नहीं.













