
अर्जुन कपूर ने अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. उनकी आखिरी फिल्म आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनीं हिस्टॉरिकल फिल्म ‘पानीपत’ थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतनी कामयाबी नहीं मिली, जीतनी कास्ट और फैंस को उम्मीद थी. हालांकि अर्जुन आगे बाढ़ चुके हैं और उन्होंने अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.
सोमवार को अर्जुन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ एक फोटो साझा की. अर्जुन ने फैंस को बताया कि उनके पैर में चोट लग गई है. इंस्टाग्राम स्ट्रोरी पर फोटो शेयर करते अर्जुन ने लिखा, ‘साधारण चोट जब आप सिंपल कॉमेडी फिल्म की शूटिंग कर रहे हो’
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन के लाइनअप में कई अच्छी फिल्में हैं. दिबाकर बनर्जी की संदीप संग पिंकी फरार में वो परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई देंगे. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.
इसके अलावा वो रकुल प्रीत सिंह के साथ अनटाइटल्ड फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म का निर्देशन काशवी नायर करेंगे. फिल्म में नीना गुप्ता भी हैं.













