‘आशिकी गर्ल’ को तबाह कर दिया एक हादसा, आज हाल हो गया ऐसा

नजर के सामने जिगर के पास..कोई रहता है….ये गाना हर किसी की जुबान पर आज भी रहता है। जब भी पुरानी फिल्मों की बात होती है तो ‘आशिकी’ फिल्म का जिक्र जरुर होता है। इस फिल्म की मासूम सी दिखने वाली एक्ट्रेस अनु अग्रवाल तो आपको याद ही होंगी जो कुछ ही फिल्मों को करने के बाद गायब हो गयीं। आजकल एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताती नजर आती हैं।

हाल ही में वो द कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। शो में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट दिखाई दी, सभी का लुक अब बिल्कुल बदल चुका है। लेकिन जिसने सबसे ज्यादा हैरान किया वो हैं अनु अग्रवाल, उन्हें देखकर पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। उनका चेहरा अब पूरी तरह से बदल चुका है। क्या आप जानते हैं कि आज अनु अग्रवाल की हालत ऐसी क्यों हो गई है।

दरअसल साल 1999 में एक ए’क्सी’डें’ट ने एक्ट्रेस की जिंदगी बदल दी थी.. इस हादसे ने ना सिर्फ उनकी याददाश्त को चली गई थी, बल्कि वो पैरालाइज्ड हो गई थीं। 29 दिनों तक कोमा में रहने के बाद अनु होश में आईं।  हालत इतनी खराब हो गई थी कि वो कोमा में चली गईं। कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद जब उनको होश आया तब वो चलने फिरने में असमर्थ थीं।

उनको इस हादसे से निकलने में लगभग तीन साल लगे। अनु अब बच्चों को फ्री योगा सिखाती हैं..वो झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों बच्चों को पढ़ाती भी हैं…और योगा भी सिखाती हैं..। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ अपने वीडियो शेयर करते हैं।

अनु ने अपने करियर की शुरूआत 1990 में आई फिल्म आशिकी से की थी..इस फिल्म से एक्ट्रेस रातों-रात फेमस हो गयी थीं जिसके बाद उन्होंने… ‘गजब तमाशा’, ‘खलनायिका’, ‘किंग अंकल’, ‘कन्यादान’, ‘बीपीएल ओए’ और ‘रिटर्न टू ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्में की थी।

खबरें और भी हैं...