
करिश्मा कपूर आज बॉलीवुड में एक जाना माना नाम हैं. वे 90 के दशक में टॉप की हिरोइन हुआ करती थी. 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर अब पुरे 44 साल की हो गई हैं. वैसे तो करिश्मा का बॉलीवुड के नामी परिवार कपूर खानदान से गहरा नाता हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने करियर में सफलता का स्वाद चखने के लिए कई ज्यादा मेहनत करनी पड़ी थी.
दरअसल जब करिश्मा ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो लोगो ने उनके लुक का काफी मजाक उड़ाया था. कोई उन्हें लेडी रंधीर कपूर कहने लगा तो कोई उन्हें लड़कों जैसी देखने वाली कह कर ट्रोल करने लगा. करिश्मा की पहली फिल्म साल 1991 में आई ‘कैदी’ थी. इस फिल्म के दौरान करिश्मा सिर्फ 15 साल की थी. लेकिन करीब 5 सालों तक करिश्मा को अपने लड़को वाले लुक की वजह से ज्यादा सफलता नहीं मिली.
इसके बाद करिश्मा की किस्मत सही मायने में तब चमकी जब उन्होंने साल 1996 में फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ में एक ग्लेमरस लड़की का किरदार निभाया. इस फिल्म में करिश्मा ने खुद का ऐसा मेकओवर किया कि वो रातोंरात सुपरस्टार बन गई. इस फिल्म के बाद करिश्मा के फिल्म ऑफर्स की लाइन लग गई. फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ में करिश्मा का आमिर खान के साथ किसिंग सिन खूब ज्यादा पॉपुलर हुआ. उस दौरान ये बॉलीवुड फिल्म का सबसे लंबा किसिंग सिन था. इस सीन की वजह से भी फिल्म को खूब पब्लिसिटी मिली थी. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राजा हिन्दुस्तानी 4 घंटे 24 मिनट की थी जिसे बाद में एडिट करके 2 घंटे 54 मिनट का बनाया गया.
1996 में राजा हिन्दुस्तानी के बाद 1997 में करिश्मा ने एक के बाद एक तीन सुपरहिट फ़िल्में दी. ये फ़िल्में थी जुड़वा, हीरो नंबर 1 और दिल तो पागल है. इसमें ‘दिल तो पागल हैं’ के लिए करिश्मा को नेशनल अवार्ड भी मिला. हालाँकि बाद में करिश्मा के करियर को विराम लग गया. वैसे 2012 में उन्होंने विक्रम भट्ट की फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ से फिल्मों में वापसी करने की कोशिश की थी लेकिन ये फिल्म बुरी तरह पिट गई. फिलहाल करिश्मा फिल्मों से दूर रहती हैं, हालाँकि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.













