
हर इंसान को सफल होने के लिए मेहनत की जरूरत होती है. कुछ लोगों को सफलता तुरंत मिल जाती है तो किसी को बहुत मेहनत करनी पड़ती है और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान उन्ही मेहनत करने वालों में से एक हैं. टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख ने अपनी जिंदगी में बहुत से चढ़ाव और उतराव देखे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख पहली बार मुंबई सिर्फ 1500 रुपये लेकर आए थे और आज उनके पास 4000 करोड़ की संपत्ति है. फिल्मों में वास्तविक किरदार निभाने की वजह से शाहरुख दर्शकों के बीच भी बहुत फेमस हैं. उन्होंने अपनी एक फिल्म का किस्सा याद करते हुए अपने एक इंटरव्यू में बहुत अहम बात शेयर की. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हो सकती थी शाहरुख खान की मौत, इस बारे में जानकर आपको उस फिल्म का वो सीन बहुत टचिंग लगेगा.
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
साल 1997 में आई निर्देशक राकेश रोशन की फिल्म कोयला में शाहरुख ने रोमांटिक, ट्रैजेडिक, इमोशनल और एक खुंखार आदमी जैसे कई किरदार निभाए. फिल्म में माधुरी दीक्षित और शाहरुख की जोड़ी को पसंद किया गया था लेकिन फिल्म की कहानी के हिसाब से शंकर के किरदार में शाहरुथख को कई स्टंट करने पड़े थे और वो उन्होंने खुद ही किए.
इस पूरी फिल्म में शाहरुख खान का सबसे खौफनाक सीन वो लगा था जब अमरीश पुरी एक ट्रेन के इंजन में बैठ जाते हैं और शाहरुख ट्रैक पर आग की लपटों में घिरे दौड़ते हुए अमरीश की तरफ आते हैं. दरअसल उस दौरान शाहरुख ने फायरप्रूफ कपड़े और वॉटर जेल लगाया हुआ था फिर भी आग की लपटें इतनी तेज थीं जिससे उन्हें प्रोबलम होने लगी थी. उन्होंने मास्क भी नहीं लगाया था तो समस्या बढ़ने लगी और शाहरुख गिर गए.फिर लोगों ने उनके ऊपर कंबल फेंका और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. कुछ समय बाद वो घर गए लेकिन शाहरुख खान आज भी उस हादसे को सबसे डरावना मानते हैं.
वैसे आपको बता दें कि शाहरुख कई बार अपनी फिल्मों में शूटिंग के दौरान घायल हो चुके हैं.
22 साल पहले हुआ था यह हादसा
साल 1997 के दौरान शाहरुख खान की जिंदगी का ये भयानक हादसा हुआ था जिसके बारे में आज भी शाहरुख बहुत हैरानी के साथ बताते हैं. उस समय एक क्रू मेंबर को लगा कि शाहरुख का चेहरा जल गया है तो उसने तुरंत उनके चेहरे पर कार्बन डाइऑक्साइड डाल दिया था. फिल्म में अमरीश पुरी, जॉनी लीवर अशोक शरफ, सलीम, रंजीत और मोहनीश बहल मुख्य किरदारों में से एक थे. फिल्म हिट हुई थी और दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म को राकेश रोशन ने बनाया था और फिल्म के गाने उनके छोटे भाई राजेश रोशन ने दिया था.













