
सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार रोज ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से मामला गहराता ही जा रहा है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत के वॉट्सऐप चैट और ग्रैटिट्यूड नोट के जरिए यह साबित करने की कोशिश की गई है कि सुशांत के अपने परिवार से अच्छे टर्म्स नहीं थे और खासरकर बहन प्रियंका को लेकर उनके मन में काफी गुस्सा था। अब श्वेता कीर्ति सिंह ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो इन सभी दावों को झुठलाते नजर आ रहे हैं और सुशांत खुद कह रहे हैं कि वह अपनी बहन प्रियंका के सबसे करीब हैं।
‘मेरी बहन प्रियंका है, जिसके सबसे करीब हूं’
श्वेता कीर्ति सिंह ने बीती रात एक इंटरव्यू का क्लिप शेयर किया है, जिसमें वह स्वीकार करते नजर आ रहे हैं कि वह पूरे परिवार में अपनी बहन प्रियंका के सबसे करीब हैं। वह इस वीडियो में कह रहे हैं, ‘वैसे करीब तो मैं हर किसी के हूं, लेकिन मेरी एक बहन प्रियंका है, जिसके सबसे करीब हूं क्योंकि वह मुझे समझती है और हम चीजों को एक तरह से समझते हैं।’
‘पवित्र रिश्ता’ को लेकर भी लिया प्रियंका का ही नाम
इसी वीडियो के साथ एक और क्लिप शेयर किया गया है, जिसे सुनकर सुशांत और प्रियंका के रिश्ते पर लगाए सभी आरोप खुदबखुद गलत नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में वह हिस्सा है जिसमें सुशांत से ‘पवित्र रिश्ता’ के बारे में पूछा गया है, इसपर भी वह अपनी बहन प्रियंका का ही नाम लेते हैं।
देखिए, सुशांत का यह वीडियो
श्वेता ने अपने पिता के साथ भाई सुशांत की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसके साथ लिखा है- पिता, जिनसे हमने सीखा है कि लड़ा कैसे जाता है, मतभेद को बावजूद खुद को हमेशा पॉजिटिव कैसे रखना है, वह हमारी ताकत हैं, हमारा गर्व हैं। बता दें कि हाल ही में ऐसी खबर आई कि सुशांत के अपने पिता से अच्छे संम्बंध नहीं थे। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में पार्टी के सांसद संजय राउत ने अपने लेख में आरोप लगाया था कि सुशांत के पिता ने दूसरी शादी की थी, जिसे सुशांत ने स्वीकार नहीं किया था। हालांकि सुशांत के पिता की दो शादियों वाली बात की जब जांच की गई तो यह बात गलत साबित हुई।

सुशांत का रिया को भेजा एक चैट हुआ था जारी
बता दें कि हाल ही में रिया के वकील ने सुशांत का रिया को भेजा एक चैट जारी किया था, जिसमें बहन प्रियंका के खिलाफ उनकी नाराजगी दिखाने की कोशिश की गई थी।
इस चैट में प्रियंका के लिए ‘डेविल’ लिखा गया था
एक और चैट में सुशांत लिखते हैं मुझे अपनी बहन की चिंता हो रही है। बहुत दुष्ट है। रिया कहती हैं चलो ये मामला निपटाते हैं, मैं उन्हें (बहन को) फोन करूंगी।
सुशांत की फैमिली के वकील विकास का रिऐक्शन
इस चैट पर सुशांत की फैमिली के वकील विकास का रिऐक्शन आया है। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ से बात करते हुए विकास सिंह ने कहा कि इसका एक मतलब बहन की छवि खराब करना था। उन्होंने यह भी दावा किया कि रिया चक्रवर्ती ने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत कुछ किया कि सुशांत को उनके परिवार से अलग कर दिया जाए। बता दें कि सुशांत केस में शुरुआत से ही उनके परिवार की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि उनका फोन रिया चक्रवर्ती हैंडल किया करती थीं।
कहते हैं रिया ने सुशांत की बहन के खिलाफ उन्हें भड़काया था
बता दें कि हाल ही में सुशांत के वकील ने यह भी बताया है कि रिया की ऐक्टर और उनकी फैमिली (बहन प्रियंका और उनके हसबैंड) से पिछले साल अप्रैल में मुलाकात हुई थी और एक वीक के अंदर ऐक्ट्रेस ने भाई-बहन के बीच दरार पैदा कर दी। रिया ने प्रियंका पर मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद सुशांत अपनी बहन पर काफी भड़क गए थे। बताया जाता है कि अप्रैल से शुरू हुई यह उठापटक नवंबर तक चलती रही और तब जाकर सुशांत को अपनी गलती का एहसास हुआ था।













