
जब लोग प्यार में पड़ते है, तो कुछ भी कर गुजरने की कसमें खाते है, कई वादे किये जाते है | आपने कई बार सुना कि प्यार में किसी ने अपना धर्म बदल लिया | कई बार ऐसी खबरे बॉलीवुड से भी आयी है, जब किसी एक्टर या किसी एक्ट्रेस ने प्यार के खातिर अपना धर्म बदल लिया | अब ऐसा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं टीवी इंडस्ट्री में भी होने लगा है | ऐसी ही एक टीवी एक्ट्रेस है, आमना शरीफ | जो अपने प्यार से शादी करने की खातिर मुस्लिम से हिन्दू तो बन गयी, लेकिन अब वह बहुत पछता रही है |
आमना शरीफ एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस है, ये ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में नजर आ चुकी है, इस सीरियल में उन्होंने कोमोलिका का किरदार निभा कर खूब वाहवाही लूटी थी | इस सीरियल के अलावा आमना ‘कहीं तो होगा’ में भी नजर आ चुकी हैं, इस सीरियल में इन्होने कशिश का किरदार निभाया था | इसके अलावा ये कुछ फिल्मो में भी नजर आ चुकी है |
2013 में आमना ने एक प्रोड्यूसर अमित कपूर से शादी की थी, आमना पहले मुस्लिम थी, लेकिन उन्होंने अमित कपूर से शादी करने के लिए अपने धर्म को परिवर्तित कर लिया था और वह हिन्दू बन गयी थी | अब आमना एक बेटा भी है | वैसे तो आमना अपनी शादीशुदा जिंदगी से बेहद खुश है, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गयी |
आमना ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमे उन्होंने इस्लाम छोड़ने और हिन्दू धर्म को अपनाने को लेकर कहा कि मुझे इस्लाम बहुत पसंद है, लेकिन मैने कुछ कारणों की वजह से छोड़ दिया, जो मेरी जिन्दगी की सबसे बड़ी गलती थी | अब मुझे इस बात का अहसास हो चूका है, इसीलिए मैं फिर से इस्लाम कबूलना चाहूंगी |
आमना के इस बयान के पीछे कयास लगाए जा रहे है, कि आमना की शादीशुदा जिंदगी सही नहीं चल रही है, जिस वजह से वो फिर से इस्लाम कबूलना चाहती है | अमित से शादी के बाद आमना टीवी से दूर हो गयी थी, अमित से पहले आमना का नाम राजीव खंडेलवाल और बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी से भी जुड़ चूका है, आमना कई म्यूजिक वीडिओज़ में भी नजर आ चुकी है|
आमना के वर्क फ्रंट कि बात करे तो आमना जल्द ही रूही अफ्जा में राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाली है |













