
फिल्मों में बॉलीवुड कलाकार अकसर रोमांटिक सीन करने के लिए एक दूसरे के करीब आ जाते हैं, पर्दे पर ये सब करना उनके काम का हिस्सा है । कई बार कलाकारों को किस सीन, इंटिमेट सीन भी करने पड़ते हैं, लेकिन ये सब मनोरंजन के लिए किए जाते हैं, सीन को जीवंत बनाने के लिए किए जाते हैं । ना तो ऐसे सीन करने में कलाकारों को कोई परेशानी होती है और ना ही देखने वाले को । लेकिन इन्हीं सितारों के रियल लाइफ किस जमकर चर्चा में रहते हैं । कुछ ऐसा किस्सा शबाना आजमी के साथ भी हो चुका है ।
शबाना की तस्वीर पर मचा था हंगामा
दरअसल ये किस का हिस्सा बेहद हाई प्रोफाइल है । क्योंकि शबाना आजमी को किस करने वाले कोई आम शख्स या सेलिब्रिटी नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला थे । दोनों की किस करते हुए तस्वीर उस वक्त सार्वजनिक रूप से देखी गई और इस तस्वीर पर खूब हंगामा बरपा था।
मुस्लिम समुदाय ने किया विरोध
शबाना की ये तस्वीर जब मीडिया में आई तो कुछ मुस्लिमं संगठनों ने इसे शर्मनाक बताते हुए शबाना आजमी की जमकर आलोचना की थी। मुसलमान धर्म के नुमाइंदों का कहना था कि शबाना की इस हरकत ने पूरे मुस्लिम समुदाय को शर्मिंदा किया है। उस दौरान कई समाचार पत्रों और टीवी चैनल्स पर यह तस्वीर बहस का मुद्दा बन गया था।
नहीं दी कोई सफाई
हालांकि समय बीत गया औऱ ये बात भी लोग भूल गए । शबाना आजमी को लेकर उठा ये विवाद भी शांत हो गया। लेकिन आजमी की ओर से इस मामले पर कोई सफाई नहीं दी गई । उनके लिए टीवी और धर्म संगठनों का ये हो – हल्ला बेमतलब का था । ये किस बेहद ही साधारण था, एक साथ चलते हुए अफीकी राष्ट्रपति ने शबाना की ओर अपना ग्रेटीट्यूड शो करते हुए उनके गाल पर एक किस कर दिया था ।













