
अगर किसी से सवाल किया जाता है कि क्या महिलाएं सुरक्षित हैं ? तो इसके जवाब में 95% लोग कहेंगे कि नहीं. स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाती लड़कियों के अलावा बड़ी-बड़ी फीमेल सेलिब्रिटीज कोई सेफ नहीं है, कोई ना कोई गलत निगाहें उन्हें देख रही होती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने अपनी आपबीती बताई जब एक 15 साल के लड़के ने उनके साथ गलत हरकत की और कैसे उन्होंने उसे सबक सिखाया.
15 साल के लड़के ने की गलत हरकत
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बात करते हुए अपनी एक बात शेयर की. उन्होंने बताया, ‘अगर आम लोगों को लगता है कि हम सेलिब्रिटी को क्या डर, हम तो 10 बॉडीगार्ड के बीच बड़े शहर में रहते हैं. मगर आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि रोज हमें भी 100 निगाहें गलत नजर से देखती हैं. हम भी मोलेस्टेशन के शिकार होते हैं. ये जानते हुए कि वे हमें गलत निगाहों से देख रहे हैं फिर भी हम कुछ नहीं कर पाते.’
सुष्मिता सेन ने आगे बताया, ‘करीब 6 महीने पहले मैं एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान, भीड़ का फायदा उठाकर एक इंसान ने गलत हरकत की. उसने मुझे पीछे से गलत तरीके से हाथ लगाया लेकिन मैंने झटके से उसका हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचा. जब मैंने उसे अपने सामने देखा तो शॉक्ड रह गई, वो महज 15 साल का लड़का था. मैं चाहती तो बहुत कुछ कर सकती थी लेकिन उसे अंदर ले गई और खूब धमकाया, समझाया कि वो ऐसा कैसे कर सकता है. तब वो रोने लगा, माफी मांगने लगा और बोला कि अब वो ऐसा कभी किसी के साथ नहीं करेगा.’
सुष्मिता ने लोगों को संदेश दिया कि हमें हर स्कूल, कॉलेज में लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सिखाने की एक्सट्रा क्लास देनी चाहिए, जिससे वे अपनी रक्षा खुद कर सकें. रेप करने वालों को तो फांसी पर लटका देना चाहिए.













