
सुशांत सिंह राजपूत उस फ्लैट की ईएमआई भी भरते थे, जिसमें उनकी एक्स गर्लफ्रेंंड अंकिता लोखंडे रहती हैं। इंडिया टुडे ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। ईडी सुशांत सुसाइड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जॉंच कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक ईडी को जॉंच में पता चला है कि सुशांत मलाड में स्थित 4.5 करोड़ रुपए के एक फ्लैट का ईएमआई भर रहे थे। ये शायद वही फ्लैट है जिसमें अंकिता रहती हैं। इंडिया टुडे ने बताया है कि उसने अंकिता को सवालों की एक फेहरिस्त भेजी है, लेकिन अब तक उनका जवाब नहीं मिल पाया है।
सूत्रों के मुताबिक सुशांत के खाते से हर महीने इस फ्लैट का ईएमआई कट रहा था। यह फ्लैट सुशांत के ही नाम पर है।
#BREAKING
ED probes ex-girlfriend Ankita Lokhande's link to #SushantSinghRajput's finances. India Today's @sahiljoshii shares details
Watch #TTP LIVE, with @PreetiChoudhry: https://t.co/4fqxBVUizL pic.twitter.com/nlU4Od1nlV— IndiaToday (@IndiaToday) August 14, 2020
बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ के दौरान इस फ्लैट का जिक्र किया था। उसने दावा किया था कि सुशांत चाह कर भी अंकिता से ये फ्लैट खाली करने को नहीं कह पा रहे थे। उल्लेखनीय है कि सुशांत की आत्महत्या की खबर आने के बाद से ही अंकिता मुखर रही हैं और लगातार इस मामले की जॉंच की मॉंग करती रही हैं। दोनों 6 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।
इस बीच ED ने मुंबई पुलिस पर जॉंच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि चार बार चिट्ठी लिखे जाने के बावजूद मुंबई पुलिस सुशांत का फोन उसे सौंप नहीं रही है।
EMI of a flat where #SushantSinghRajput's friend and actor Ankita Lokhande used to stay, was deducted from Sushant's bank account. This flat is registered in Sushant's name: ED (Enforcement Directorate) Officer pic.twitter.com/ZusHOFIJaw
— ANI (@ANI) August 14, 2020
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सुशांत सिंह राजपूत के खातों से 15 करोड़ रुपए के गबन के मामले की जाँच कर रही है।
मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईडी को अपनी तफ्तीश आगे बढ़ाने के लिए सुशांत के मोबाइल फोन के रिकॉर्ड की जरूरत है। लेकिन अभी तक मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिला है।
#Breaking | Despite @Dir_ed writing 4 letters to Mumbai Police seeking Sushant Singh's phone, it has not yet been handed over.
Bhavatosh Singh with details. | #TimeNowForCBIForSSR pic.twitter.com/uulnsizPuN
— TIMES NOW (@TimesNow) August 14, 2020
ईडी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर रही है। ईडी ने कथित तौर पर 2 आईपैड और एक लैपटॉप सहित परिवार से संबंधित मोबाइल फोन जब्त किए हैं। ईडी के डायरेक्टर ने मुंबई पुलिस को चार बार पत्र लिखकर कहा कि उन्हें अपनी जाँच में सुशांत के फोन की जरूरत है। इसके बावजूद मुंबई पुलिस ने सुशांत का फोन ईडी को नहीं सौंपा है।













