करिश्मा की बेटी के आगे फीकी हैं सारा और जाह्नवी, नहीं देखी होगी ऐसी क्यूट खूबसूरती

बॉलीवुड की दुनिया में कपूर ख़ानदान की हमेशा से चर्चा रही है। प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी इसी खानदान से हैं। 25 जून 1974 को मुम्बई में जन्मी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कई बड़ी फ़िल्मों में काम किया है। करिश्मा ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 1992 में आई फिल्म “प्रेम क़ैदी” से की थी। शादी के बाद वो फिल्मों से दूर हो गई और अब तो उनका तलाक भी हो चुका है। करिश्मा 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्होंने अपने बेजोड़ अभिनय के दमपर कई अवार्ड जीते हैं। लेकिन, अब करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में हैं।

अपने बेजोड़ अभिनय के दमपर कई अवार्ड जीतने वाली खुबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी की तस्वीरें इन  दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जैसा कि कहा जाता है बेटी में माँ की परछाई दिखती है। ठीक वैसे ही करिश्मा ने अपनी माँ को फॉलो करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अब उनकी बेटी भी ऐसा करने के लिए तैयार है।

कहा जा रहा है कि करिश्मा के जैसे ही उनकी बेटी समायरा भी बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार है। समायरा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बचपन में समायरा बिल्कुल अपनी माँ करिश्मा और संजय की तरह दिखाई देती थी। आपको बता दें कि करिश्मा और संजय का तलाक़ हो चूका है। समायरा भी माँ करिश्मा की तरह ही स्टाइलिश है।

बता दें कि समायरा ने एक शॉर्ट फिल्म ‘बी हैप्पी’ बनाई है जिसकी स्क्रीनिंग 19वें इंटरनेशनल चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इस फिल्म का निर्माण समायरा ने दो साल पहले किया था। समायरा को फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ सिनेमेटोग्राफी भी शौक है। समायरा को देखकर लगता है कि वो अपने फॅमिली मेंबर्स की तरह ही पैदाइशी सुपरस्टार हैं।

खबरें और भी हैं...