
बॉलीवुड में ऐसे कई फिल्म स्टार्स हैं जो बिना शादी किये भी खुशहाल ज़िन्दगी जी रहे हैं , जैसे की सलमान खान , तब्बू , रणदीप हूडा जैसे स्टार्स जो सिंगल होते हुए भी बहुत बढ़िया ज़िन्दगी गुज़ार रहे हैं । अभी फिलहाल में ही तब्बू ने अपना 48वां जन्मदिन मनाया हैं और ऐसे में उनकी बड़ी बहन से जुड़ी एक तस्वीर सामने आयी हैं जिसमे तब्बू की बहन उन्हें बर्थडे विश कर रही हैं । लेकिन क्या आप लोग जानते हैं की तब्बू की बड़ी बहन भी 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं । आयिए इस अभिनेत्री के बारे में कुछ ख़ास बाते हम आपको बताते हैं ।
80 के दशक की यह अभिनेत्री फराह नाज़ को तो आप लोग जानते ही होंगे और अगर नहीं जानते तो हम आपको याद दिलाते हैं , उन्होंने बड़े बड़े एक्टर्स के साथ काम किया हैं और बहुत सी हिट फिल्मे भी दी हैं । उन्होंने ‘नसीब अपना अपना’, ‘मरते दम तक’, ‘ईमादार’, ‘घर घर की कहानी’, ‘हमारी खानदान’, ‘बाप नंबरी दस नंबरी’, ‘मुकाबला” जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था ।
अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से फराह ने सबको अपना दीवाना बना लिया था ,अपने फ़िल्मी करियर में सफल होने के बाद उन्होंने विंदु दारा सिंह से शादी कर ली थी पर किसी कारण से कुछ वक़्त बाद दोनों ने तलाक ले लिया था ।
साल 2003 में फराह ने एक टीवी अभिनेता सुमित सहगल से शादी कर ली थी , और 2005 में अपनी आखिरी फिल्म ‘शिखर’ के बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था ।













