अभिनेता दिलीप कुमार के दो भाई कोरोना वायरस से संक्रमित, लीलावती अस्पताल में भर्ती

97 साल के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार के भाईयों एहसान और असलम खान को कोरोना संक्रमण हो गया है। शनिवार की रात दोनों का ऑक्सीजन लेवल बेहद कम था। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। एहसान खान की उम्र 90 साल और असलम की उम्र 88 साल है।

सीपीएपी सिस्टम पर हैं दोनों भाई

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/238216787588702208?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E238216787588702208%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FTheDilipKumar2Fstatus2F238216787588702208widget%3DTweet

हॉस्पिटल लाने के बाद दोनों भाईयों का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ जिसमें पॉजिटिव आने के तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल के कोविड 19 वार्ड में भर्ती किया गया। हॉस्पिटल से जुड़े सूत्रों के अनुसार दोनों की उम्र ज्यादा है और उन्हें सीपीएपी यानी कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर सिस्टम से कृत्रिम सांस दी जा रही है।

सायरा ने भी कहा-चिंता की बात नहीं

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1245308489439703041?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1245308489439703041%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FTheDilipKumar2Fstatus2F1245308489439703041widget%3DTweet

डॉ. जलील पारकर ने दिलीप कुमार के भाईयों का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा- “दोनों भाई बाय-पैप वेंटिलेटर पर और आईसीयू में हैं। उन्हें पहले से ही ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियां हैं। इसलिए दोनों की हालत चिंताजनक मगर स्थिर है। सायरा बानो ने भी बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। दोनों ही जल्द ठीक हो जाएंगे। डॉ. जलील पारकर और डॉ. निखिल गोखले एहसान-असलम का इलाज कर रहे हैं।

दिलीप कुमार-सायरा सुरक्षित हैं

एहसान और असलम खान अलग घर में रहते हैं इसलिए दिलीप कुमार और सायरा बानो कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हैं। दिलीप कुमार ने अप्रैल में अपने फैन्स से अपील करता हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि मैं आपसे निवेदन करता हूं कि इस कोरोना महामारी के समय में आप अपने घर पर ही सुरक्षित रहें।

खबरें और भी हैं...