
वादे के मुताबिक अभी तक नही शुरू हुआ रोड निर्माण
रूपईडीहा/बहराइच। नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा कस्बे के हृदयस्थल सेंट्रल बैंक चैराहे से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन सीसी रोड बनाने का वादा सार्वजनिक निर्माण विभाग के जेई कस्बे मे कर गये थे। परन्तु अभी तक रोड निर्माण शुरू नही किया गया। जिससे लोगों मे मायूसी है। यही नही भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य रमेश कुमार अमलानी ने कहा कि जेई कमलेश कुमार ने यहां आकर बताया था कि 60 लाख की लागत से 360 मीटर व 06 मीटर चैड़ी सीसी रोड बनायी जायेगी। परन्तु हम लोगों ने इस रोड की चैड़ाई सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से 08 मीटर के लिए कहा था। इसके दोनों ओर बरसाती व दैनिक जल निकास के लिए चैड़ा नाला निर्माण हेतु भी विभाग को लिखा गया था।
यदि दोनों ओर नाला नही बनाया गया तो रोड फिर खराब हो जायेगी। दैनिक व बरसाती जल निकास का पानी रोड पर भरा रहेगा। जेई कमलेश कुमार ने इस रोड को ट्राई मिक्सिंग मशीन द्वारा अत्याधुनिक हार्डनर केमिकल व कमर्शियल सीमेंट द्वारा सड़क निर्माण की बात हम लोगों से की थी। उन्होने यह भी कहा था कि एक सप्ताह मे काम शुरू हो जायेगा। अभी तक इस रोड के बड़े बड़े गड्ढों मे पानी भरा है। बजाजा मार्केट के चैराहे पर घुटनों तक कीचड़ भरा है। इस महत्वपूर्ण रोड पर इलाहाबाद बैंक, अर्यावर्त बैंक, एचडीएफसी बैंक, रोडवेज बस स्टैण्ड, पोस्ट आफिस व रेलवे स्टेशन स्थित है। यहां लगातार लोगों का अपने दैनिक कार्यो के लिए आना जाना लगा रहता है। इसलिए इस रोड का अविलम्ब निर्माण किया जाना आवश्यक है। कस्बे के व्यापारी विपिन कुमार अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुशील गुप्त, मो. उस्मान व डा. सनत कुमार शर्मा ने मांग की है कि रोड का निर्माण अविलम्ब प्रारम्भ कराया जाये।












