
शुरुआती दौर में अभिनेत्रियाँ फिल्मों में ब्रेक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं.किसिंग और बोल्ड सीन्स तो आम बात है. लेकिन जब वो बड़े मुकाम पर पहुँच जाती हैं तो उनके अतीत के कारनामे उन्हें कचोटने लगते हैं. कुछ ऐसा ही इतिहास कई कटरीना कैफ का. कटरीना ने कैजाद गुस्ताद की फिल्म ‘बूम’ में गुलशन ग्रोवर के साथ ऐसा किसिंग सीन दिया की पूरी इंडस्ट्री सन्न रह गई. बाद में जब सलमान खान उनके बॉयफ्रेंड बने तो इस सीन को हटाने के लिए सलमान ने एडी-चोटी का जोर लगा दिया. यहाँ तक कि वो निर्माता को मुंहमांगी रकम देने को भी तैयार हो गए लेकिन अपने पैसे और रसूख के बावजूद वो कुछ नहीं कर पाए.
2003 में आई कैजाद गुस्ताद की फिल्म ‘बूम’ से कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उन्हें अमिताभ बच्चन और गुलशन ग्रोवर जैसे बड़े नामों के साथ काम करने का मौक़ा मिल रहा था. जाहिर है कैटरीना जैसे न्यूकमर के लिए ये एक बड़ा मौक़ा था. इसलिए कैटरीना इस फिल्म को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित थी. कैजाद गुस्ताद ने इस फिल्म में कैटरीना और गुलशन ग्रोवर के काफी बोल्ड सीन्स फिल्माए थे उनमें से एक दोनों के बीच एक किसिंग सीन भी था. सीन के मुताबिक़ कैटरीना को गुलशन के सामने टेबल पर बैठ कर उन्हें कॉलर पकड़ कर अपनी तरफ खींचते हुए जबरन किस करना था. इस किसिंग सीन को काफी वल्गर सीन माना गया.
आगे चलकर जब कैटरीना बड़ी स्टार हो गयी तो फिल्मेकर्स ने इस फिल्म की डीवीडी रिलीज का फैसला किया. उन दिनों कैटरीना और सलमान खान का अफेयर चल रहा था. सलमान खान ने इस फिल्म से कैटरीना और गुलशन ग्रोवर के किसिंग सीन्स को हटाने के लिए हिंदुजा बंधुओं को मुंहमांगी ऑफर की.
लेकिन सलमान की ये कोशिश भी बेकार साबित हुई क्योंकि फिल्म की ऑरिजनल पाइरेटेड सीडी मार्केट में उतर चुकी थी. जिसके द्वारा कैटरीना और गुलशन ग्रोवर की रासलीला घर-घर तक पहुँच गयी.













