मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्‍नी आज भी बेहद खूबसूरत, अब करती हैं ऐसा काम

बॉलीवुड में डिस्को डांसर के नाम से मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती एक्टिंग के साथ-साथ बड़े बिजनेसमैन भी माने जाते हैं, मिथुन भले ही आजकल फिल्में ना करते हैं, लेकिन देश के अमीर एक्टरों में उनका नाम आता है। अपने अभिनय के दम पर सबको अपना दीवाना बना दिया था। मिथुन चक्रवर्ती के बचपन का नाम था गौरांग चक्रवर्ती। इनका जन्म बंगाल में जून 16, 1950 को हुआ। ये भारत के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर चुके एक किवदंती फिल्म अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और राज्यसभा के सांसद हैं।

मिथुन ने अपने अभिनय की शुरुआत कला फिल्म मृगया (1976) से की थी और इतना ही नहीं इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ। 1980 के दशक के अपने सुनहरे दौर में एक डांसिंग स्टार के रूप में उनके बहुत सारे प्रसंशक बने और खुद को उन्होंने भारत के सबसे लोकप्रिय प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया, विशेष रूप से 1982 में बहुत बड़ी हिट फिल्म डिस्को डांसर में स्ट्रीट डांसर जिमी की भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय बनाया।

इसके साथ ही मिथुन चक्रवर्ती की सबसे बड़ी हिट फिल्म डिस्को डांसर में स्ट्रीट डांसर जिमी की भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया। तभी से मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड में डिस्को डांसर से मशहूर हो गए। मिथुन दा ने कलकत्ता के प्रसिद्ध स्कॉटिश चर्च काॅलेज से पढ़ाई की जहां से उन्होंने केमेस्ट्री की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

इन्होंने दो शादियों की थी, इनकी पहली बीवी हेलेना ल्यूक है। आज हम आपको हेलेना ल्यूक के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि 70 की दशक में फैशन वर्ल्ड का जाना माना चेहरा रह चुकी हैं हेलेना की मुलाकात मिथुन चक्रवर्ती से तब हुई थी जब उनका अभिनेत्री सारिका से अफेयर होने के बाद ब्रेकअप हो गया था।

जिसके बाद हेलेना को मिथुन से प्‍यार हो गया फिर इन दोनों ने 1979 में शादी कर ली, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी शादी मात्र 4 महीने तक ही चली क्‍योंकि इसके बाद मिथुन का दिल योगिता बाली पर आ गया जिसकी वजह से इनकी पहली शादी असफल हो गई। और फिर इन दोनो का तलाक हो गया। खबरों की माने तो हेलेना ल्यूक अपनी शादीशुदा जिंदगी खत्‍म हो जाने के बाद न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई और डेल्टा एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही है।

खबरें और भी हैं...