
बॉलीवुड स्टार्स जितने मशहूर है उतने ही उनके बच्चे भी मशहूर है. कुछ स्टार किड आये दिन सोशल मीडिया या फिर पब्लिक अपीयरेंस के बीच नजर आ ही जाते हैं. लेकिन एक स्टार किड है जो इन सब ग्लैमर से हमेशा बचता हुआ ही दिखाई देता है और वो है बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय कुमार के बेटे आरव. लेकिन आज हम आरव से जुडी एक ऐसी खबर आपको बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं. असल में हमेशा मीडिया से बचते रहने वाले आरव के बारे में एक बात मालूम चली है की वो बॉलीवुड की अभिनेत्री को अपना दिल दे बैठे हैं. आईये आपको बताते हैं की अकहिर कौन है ये बॉलीवुड की अभिनेत्री जिस पर फ़िदा हुए हैं अक्षय कुमार के बेटे आरव.
बता दें की बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे हैं एक बड़ा बेटा आरव और एक बेटी नितारा. आज हम अक्षय या फिर ट्विंकल की बात नही करने जा रहे हैं बल्कि उनके बेटे आरव की बात करने जा रहे हैं. सूत्रों की माने तो पहली बार अक्षय कुमार के बेटे के बारे में इतनी बड़ी खबर पता चली है की वो किसी बॉलीवुड अभिनेत्री पर फ़िदा हैं. आपको बता दें की अक्षय और ट्विंकल के बेटे आरव जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे हैं वो और कोई नहीं बल्कि अलिया भट्ट है. जी हाँ अलिया भट्ट ही वो एक्ट्रेस है जिसे आरव बेहद पसंद करते हैं, अलिया भट्ट को पसंद करने के वैसे तो बहुत से कारण हैं और सबसे बड़ा कारण तो ये है की अलिया ने अपने दम पर आज बॉलीवुड में बहुत ही कम समय में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती के बलबूते एक अलग मुकाम बना लिया है. जी हाँ और इसी वजह से अलिया आरव की भी पसंदीदा एक्ट्रेस बन चुकी हैं.
जी, आजकल की सभी एक्ट्रेस में आरव की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस अलिया भट्ट है और उन्हें अलिया की अगली फिल्म का बेहद बेसब्री से इन्तजार है. बता दें की आलिया भट्ट की अगली फिल्म “ब्रह्माश्त्र” है. इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को अलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बड़े परदे पर देखने को मिलेगी. अलिया और रणबीर दोनों के फैन्स को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है.













