सलमान के शेरा ने फेरा हाथ.. और हीरोइन बन गईं जरीन खान !

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के बारे में मशहूर है कि जिसने भाईजान को खुश कर दिया भाई ने उसे हीरोइन बना दिया. लेकिन कभी कभी भाईजान को खुश करना ही काफी नहीं होता बल्कि उनके चमचों में भी प्रसाद बांटनी पड़ती है. चमचे भोग लगाते हैं तब इसका फल मिलता है. कम से कम ज़रीन खान का मामला तो ऐसा ही है.उन्हें सलमान खान ने नहीं बल्कि उनके बॉडी गार्ड शेरा ने हीरोइन बनाया. जानिए कैसे..

बॉलीवुड के अंदरुनी सूत्रों के मुताबिक़ शेरा भाईजान की सेक्युरिटी की जिम्मेदारी सँभालने के अलावा और भी कई काम संभालता है. नई अभिनेत्रियों की तलाश भी उनकी ही जिम्मेदारी है. जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिश्ते टूटे तब शेरा स्नेहा उलाल के रूप में ऐश्वर्या का डुप्लीकेट लेकर सामने आया. जब कैटरीना कैफ ने सलमान को छोड़ रणबीर कपूर का दामन थाम लिया तब शेरा ने ही कैटरीना की लुक-अलाइक ज़रीन खान को ढूंढा.

दरअसल ज़रीना खान उन दिनों मॉडलिंग में सक्रिय थी और किसी से मिलने फिल्मसिटी पहुँची थी. उन्हीं दिनों सलमान खान फिल्मसिटी में सुभाष घई की फिल्म ‘युवराज’ की शूटिंग कर रहे थे. ज़रीन को जब पता चला तो वो भी शूटिंग देखने पहुँच गई. ज़रीन पर सबसे पहले नजर शेरा की पड़ी. कैटरीना की इस कार्बन कॉपी को देख शेरा उन्हें सलमान खान के पास ले आया.

सलमान खान ने ज़रीन को अपने पनवेल वाले गेस्ट हाउस पर आकर मिलने को कहा. ज़रीन जब वहां पहुँची तो वहां भी उनकी मुलाक़ात शेरा से ही हुई. भाईजान थे नहीं तो शेरा ने ही बहती गंगा में हाथ धो लिया. अगर सलमान से मिलना हो तो वो घर पर मिलेंगे. गेस्ट हाउस में क्यों ? शेरा को ये बात पता रही होगी. खैर… शेरा की सिफारिश पर ही ज़रीन को फिल्म ‘वीर’ मिली.

कहा जाता है कि वीर के फ्लॉप होते ही सलमान ने ज़रीन से मुंह मोड़ लिया. जब भी ज़रीन सलमान खान से मिलने की कोशिश करती उन्हें शेरा से मिलने को कहा जाता. जबकि सलमान खान की हीरोइन बनने के बाद ज़रीन को शेरा से मिलना अखरने लगा था.

शेरा और ज़रीन की इस केमिस्ट्री को लेकर इंडस्ट्री में काफी बातें फ़ैली हुई हैं जिसका निचोड़ यही है ज़रीन खान शेरा से मिलना नहीं चाहती थी इसलिए उसने खुद को सलमान खेमे से अलग कर लिया. ये अलग बात है सलमान की दूसरी हिरोइनों की तरह वो अब तक गुम नहीं हुईं बल्कि इक्की-दुक्की फिल्मों में दिखती रहती हैं.

खबरें और भी हैं...