मजदूर के घर मे लगी आग सारा सामान जलकर हुआ राख


भास्कर समाचार सेवा इटावा ।इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव इन्धौआ में दिन बुधवार लगभगसमय दोपहर 1:30 बजे ओमप्रकाश पुत्र रामनरेश के घर मे रखे छप्पर मे अज्ञात कारणों से आग लग गई । घर पर दो बच्चे एक 3 साल का एक 1 साल का खेल रहा था तभी आग लगने की घटना घटित हुई ग्रामीणों ने जैसे ही आग की लपटें देखी तुरंत ही घर के पास हेड पंप लगा हुआ था. ग्रामीणों ने हेडपम्प से पानी की बाल्टीयों से आग को बुझाया गरीब मजदूर का सारा सामान जल कर राख हो गया. ओमप्रकाश ने बताया की मेरे व मेरे बच्चों के पहनने के सारे कपड़े ,व घर ग्रस्ती का सामान व नकदी का ₹1000 जलकर राख हो गया. मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहा हूं और मेरे चार पुत्र है 2 पुत्र उस समय स्कूल गए हुए थे। इकदिल पुलिस को इस घटना के संबंध में कोई भी सूचना मेरे द्वारा अभी नहीं दी गई है।

खबरें और भी हैं...