बाल दिवस के अवसर पर राजकमल पब्लिक स्कूल में किया गया भव्य बाल मेले का आयोजन

भास्कर समाचार सेवा
हाथरस/सिकन्दराराव। बाल दिवस के अवसर पर नगर के अग्रणी शिक्षण संस्थान राजकमल पब्लिक स्कूल के परिसर में चाचा नेहरु का सम्मान करते हुए एक भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक राजकुमार सिंह राठौर ने की। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित बाल मेले का विधिवत फीता काटकर मुख्य अतिथि वेद सिंह चौहान के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस भव्य समारोह में विद्यालय की संरक्षिका नीलम सिंह राठौर ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराते हुए विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई फेयर स्टॉल का टोकन के जरिए बच्चों द्वारा निर्मित स्वादिष्ट व्यंजनो का परीक्षण किया। साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस बाल मेला में उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओ एवं अन्य आगुन्तकों ने अपनी सहभागिता अदा की और मेले को गरिमामयी बनाया। बच्चों के द्वारा लगाए गए अनेक स्टॉल सेन्टरों में से फूड हट, कनफैक्सनरी हब, अजूबा रिफ्रेश कार्नर और स्पोर्टस टायज सेंटर आदि आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।

खबरें और भी हैं...