30 दिन की शादी, थाने तक पहुंची बात : रंग-रूप और बेडरूम विवाद पर पत्नी ने छोड़ा पति का साथ, बोली- फिजिकल रिलेशन से…

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो वैवाहिक जीवन की कड़वी सच्चाई को उजागर करता है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश नगर में रहने वाले एक युवक की पत्नी ने शादी के महज 30 दिनों बाद ही साथ निभाने से साफ इनकार कर दिया। पत्नी का आरोप है कि पति का सांवला रंग और शारीरिक संबंध न बना पाना उसे असहज कर रहा है। वहीं पति का दावा है कि शादी से पहले ही लड़की पक्ष ने उसे पसंद करने की बात कही थी। मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक कैलाश नगर के स्थानीय निवासी राहुल (बदला हुआ नाम) की शादी आगरा की एक युवती से करीब एक महीने पहले हुई थी। शादी के बाद पत्नी मायके लौट गई और अब दावा कर रही है कि पति का रंग काला होने के कारण वह उसके साथ नहीं रह सकती। इसके अलावा, वह शारीरिक संबंधों में भी असंतुष्ट है। राहुल ने बताया कि शादी के बाद वह कई बार अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश कर चुका, लेकिन वह अड़ी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, मगर कोई हल नहीं निकला। सूत्रों के अनुसार, पत्नी अब मायके में ही रह रही है और तलाक की मांग कर सकती है।

Hathras news wife unhappy with lack of physical relation and husband dark complexion break marriage 1770284621603 16 9 (1)

‘शादी पर उड़ाए 3 लाख, अब टूट रहा रिश्ता’

राहुल, जो एक छोटी बेकरी चलाता है, ने अपनी व्यथा पुलिस को सुनाई। उसने कहा, “हमारी शादी आगरा में संपन्न हुई थी। लड़की पक्ष ने केवल कुछ घरेलू सामान दिया, न मोटरसाइकिल दी न नकद राशि। कुल खर्चा 2.5 से 3 लाख रुपये तक आया। शादी तय करते समय लड़की ने कहा था कि मैं उसे पसंद हूं, लेकिन अब बहाने बना रही है।” राहुल ने भावुक होकर बताया कि परिवार में सब टूट चुके हैं- मां-बाप रो रहे हैं, भाई-बहन परेशान हैं। वह अब भी पत्नी को मनाने को तैयार है, लेकिन उसके इनकार से हताश है।

 पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता शुरू कर दी है। एसएचओ हाथरस गेट ने कहा, “यह पारिवारिक विवाद है। हम दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत करवा रहे हैं। कानूनी कार्रवाई तभी होगी जब कोई पक्ष शिकायत दर्ज कराएगा।”

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

+ 55 = 60
Powered by MathCaptcha