जनपद के एक सब इंस्पेक्टर ने किया जनपद का नाम रोशन

डीजीपी मेडल से सम्मानित किए गए सब इंस्पेक्टर 

अपने बेहतरीन कार्य के लिए मिले तीन डीजीपी मेडल 

लखनऊ में किया गया सम्मानित
भास्कर समाचार सेवा गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्य के लिए जहां उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है।  वही कानून व्यवस्था को भी मजबूत रखने के उद्देश्य से तमाम तरह के दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार में पुलिस मुखिया डीजीपी अवार्ड से जनपद गाजियाबाद के एक सब इंस्पेक्टर को सम्मानित करने का कार्य किया गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि 2015 बेच के सब इंस्पेक्टर सनी सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार डीजीपी मेडल से लखनऊ में सम्मानित करने का कार्य किया गया है । गाजियाबाद सहित कई जगह तैनाती के दौरान उन्होंने कई उत्कृष्ट कार्य किए जिस कारण उन्हें डीजीपी मेडल से सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई है। गौरतलब है कि 2015 बैच के सब इंस्पेक्टर सनी सिंह के उत्कृष्ट कार्य क्राइम सीन मेडिको के लिए सम्मानित करने का कार्य किया गया, वही क्राइमो लोजी के मैडल देकर भी उन्हें मान सम्मान दिया गया है। इसके अलावा घटना स्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी के लिए भी उन्हें डीजीपी मेडल से सम्मानित करने का कार्य लखनऊ कमिश्नर ने सम्मानित किया। सब इंस्पेक्टर सनी सिंह ने गाजियाबाद जनपद में मसूरी, ट्रैफिक, मुरादनगर, लोनी और सिहानी गेट में अपनी सेवाएं दी है। हालांकि जिस तरह अपनी कार्यप्रणाली और तेजतर्रार के साथ उन्होंने कार्य किया। वर्तमान में इंदिरापुरम थाने में तैनात रहकर अपनी सेवाएं देते हुए जनता की सेवा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्टेट लेवल पर यूपी में पहले तीन डीजीपी अवार्ड से सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहन भी दिया गया है। एसएसपी मुनिराज जी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग में पुलिस कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए जहां उन्हें शासन और प्रदेश के मुखिया द्वारा सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है। वही यह गाजियाबाद जनपद को गौरव की बात है कि गाजियाबाद जनपद में तैनात सब इंस्पेक्टर सनी सिंह को तीन डीजीपी मेडल से सम्मानित किया गया है। सभी पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

खबरें और भी हैं...