सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का कार्ड, आकांक्षा–शाहबाज़ की शादी पर मेरठ में बवाल

168013 akanksha gautam wedding shahnawaz rana

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 13 फरवरी को होने वाली आकांक्षा गौतम और शहवाज राणा उर्फ साहिल की शादी ने सामाजिक और राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है. आकांक्षा हिंदू हैं और शहवाज मुस्लिम, जिससे स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसे कथित “लव जिहाद” का मामला करार दिया है. हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने शादी को रोकने का खुला ऐलान किया है और इसे किसी भी कीमत पर होने नहीं देने की धमकी दी है.

इस घोषणा के बाद मेरठ जिले में माहौल संवेदनशील हो गया है. सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल हो रहा है और विभिन्न तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिससे तनाव बढ़ रहा है. हिंदू संगठन इस विवाह को सोची-समझी साजिश मान रहे हैं, जबकि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है.

पुलिस पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार है. स्थानीय नागरिकों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है. प्रशासन का प्रयास है कि शादी समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और किसी तरह का हिंसक तनाव उत्पन्न न हो.

आकांक्षा गौतम शाहबाज़ के साथ शादी को लेकर क्या बोले यूजर्स?

एक यूजर ने लिखा कि, आकांक्षा गौतम की शादी 13 फरवरी को शहवाज राणा उर्फ साहिल हो रही है. आकांक्षा हिंदू है और शहवाज मुस्लिम. हिंदू संगठनों को इस पर आपत्ति है. लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं. हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने ये शादी नहीं होने देने का ऐलान किया है. मामला यूपी में मेरठ जिले का है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि, मेरठ की हिन्दू युवती(21) आकांक्षा गौतम के साहिल उर्फ शहबाज संग विवाह का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है. अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष @sirohimeerut ने चेतावनी दी है कि हिन्दू क्षेत्र में आकर हिन्दू लडकी से शादी नहीं करने देंगे.

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

51 − 42 =
Powered by MathCaptcha