
नवीन गौतम/दैनिक भास्कर
हापुड़। जनपद में दिन प्रतिदिन ई-रिक्शा बढ़ती ही जा रही हैं। लापरवाह ई-रिक्शा चालक स्कूली बच्चों को तादात से ज्यादा बैठकर लाने ले जाने से भी नही चूक रहे। हापुड में बड़ी संख्या में बिना नंबर की ई-रिक्शा का भरमार होने के कारण इनकी पहचान करना भी मुश्किल है। चाहे वह चोरी की क्यों ना हो यह मालूम लगाना तो बहुत कठिन है, हापुड नगर के गढ़ रोड स्थित एक बिना नंबर ई-रिक्शा मे 13 स्कूली बच्चों को बैठाकर जान जोखिम में डालकर तहसील अतरपुरा पक्का बाग चौराहे से एक ई-रिक्शा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जबकि पुलिस प्रशासन सभी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात रहते हैं लेकिन उसके बावजूद भी उनकी नजरों से बचकर ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रही है। ना तो बच्चों के अभिभावकों न ही स्कूल प्रबंधको को नन्हे मुन्नों की चिंता है। बच्चों की सुरक्षा का राम भरोसे है। जिस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।














