कोरोना वायरस के बाद अब दुनिया में बढ़ा बुबोनिक प्लेग का खतरा

उलानबटोर। पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Epidemic ) से जूझ रह है। अभी तक इसका कोई ठोस समाधान या वैक्सीन ( Corona Vaccine ) नहीं बन पाया है, वहीं अब दुनिया में एक नया खतरा पैदा हो गया है। दरअसल, कोरोना महामारी के बीच दुनिया में बुबोनिक प्लेग ( Bubonic Plague ) का खतरा बढ़ गया है।

मंगोलिया में इस बीमारी से एक 15 वर्षीय लड़के की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। बुबोनिक प्लेग से यह पहली मौत ( Death Due To Bubonic Plague ) है, जिसके बाद दुनिया सतर्क हो गई है। चीन ने इस जानलेवा संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दर्जनों लोगों को क्वारंटीन ( Quarantine ) किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस लड़के ने एक संक्रमित चूहे का मांस खाया था जिसे उसके कुत्ते ने पकड़ा था। 

मीड़िया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सप्ताह पहले संक्रमित लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगोलिया के में स्वास्थ्य मंत्रालय ( Ministry of Health in Mangolia ) के प्रमुख डी नारंगरल ने बताया है कि यह हमारे देश में दूसरा प्लेग है। चीन के स्वायत्त क्षेत्र इनर मंगोलिया में भी मार्मग प्लेग के मामले सामने आए हैं। बुबोनिक प्लेग का मामला सामने आने के बाद रूस ने सतर्कता दिखाते हुए चूहों के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बुबोनिक प्लेग 24 घंटे में ले सकता है जान

मंगोलिया सरकार ने बुबोनिक प्लेग के खतरे को देखते हुए एहतियातन लोगों को चेतावनी जारी की है। सरकार ने कहा है कि अवैध रूप से शिकार किए गए किसी भी मांस का सेवन न करें। इस बीमारी के कारण पिछले साल इनर मंगोलिया में 2 लोगों की मौत हो गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organization ) ने कहा है कि अगर समय पर बुबोनिक प्लेग का उपचार नहीं किया गया तो यह बीमारी 24 घंटे में इंसान की जान ले सकती है।

इधर, अमरीका ( America ) के पब्लिक हेल्थ से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि कोलोराडो के मॉरिसन शहर ( Morrison City of Colorado ) में एक गिलहरी में बुबोनिक प्लेग पाया गया है। कोलोराडो में यह प्लेग का पहला मामला है। अगर घरेलू पालतू जानवरों ( Pet Animals ) को लेकर पर्याप्त सावधानी न बरती गई तो यह जानलेवा हो सकती है।

क्या होता है बुबोनिक प्लेग?

जेफर्सन काउंटी पब्लिक हेल्थ ( Jefferson county public health, JCPH ) के अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से जारी एक बयान में कहा है कि प्लेग एक संक्रामक बीमारी है जो बैक्टीरिया यर्सिनिया पेस्टिस ( Yersinia pestis ) के कारण होती है। प्लेग नामक बैक्टीरिया को इसकी मुख्य वजह है। मानव शरीर में आमतौर पर यह बीमारी कुतरने की प्रकृति रखने वाले जानवरों के कारण फैलती है। 

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ( Center for Disease Control and Prevention ) के मुताबिक, चूहा और गिलहरी या मैमल्स के शरीर में प्लेग मौजूद रहता है और जब यह जानवर मानव के संपर्क में आते हैं तो बड़ी आसानी से इनका संक्रमण उन तक भी पहुंच जाता है। इसके अलावा यह फ्ली बाइट्स, संक्रमित टिश्यू और इनफेक्शियस ड्रॉपलेट्स ( Flee Bites, Infected Tissues and Infectious Droplets ) के कारण भी फैलता है। मंगोलिया में पिछले साल में मैरमोट नामक जानवर को खाने से 2 लोगों को प्लेग हो गया था, जिसके कारण उनकी मौत भी हो गई।

बुबोनिक प्लेग के लक्षण क्या हैं?

बुबोनिक प्लेग के कारण संक्रमित व्यक्ति को सिर दर्द होता है। बुखार आने लगता है। ठंड लगने की समस्या होती है। कमजोरी महसूस होने लगती है। शरीर के एक से अधिक अंगों में सूजन हो जाती है। लिंफ नोड्स या पेट में भी दर्द हो सकता है।

खबरें और भी हैं...