
नई दिल्ली। आज जहां पर पूरा समाज और देश के लोग यूट्यूबरों पर भरोसा कर रहे हैं कि ये लोग समाज के हित के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन आज दिल्ली क्राइम मोर्चा (सोशल मीडिया), सोशल मीडिया को बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली नगर निगम वेस्ट जोन राजौरी गार्डेन के के हेल्थ स्टाफ, मादीपुर लाल क्वार्टर में देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डेन के वेस्ट जोन में लोग अवैध तरीके से फुटपाथ और पटरियों पर रेहड़ी लगा रखे हैं। जिससे जनता के लिए परेशानी बनी हुई है। जब वहां की जनता एमसीडी में जाकर शिकायत की कि यहां पर लोग अवैध तरीके से फुटपाथ और पटरियों पर रेहड़ी लगा रखे हैं।
इस बात का जब एमसीडी वालों को पता चला तो एमसीडी के कर्मचारी इनको हटाने के लिए वहां पर गए तो दिल्ली क्राइम मोर्चा (सोशल मीडिया) के लोग वहां पर जाकर रेहड़ी वालों की तरफ से एमसीडी वालों के काम करने में बाधा डाल रहे थे। वहां के लोगों से पता चला कि रेहड़ी पटरी वालों में कुछ लोग दिल्ली क्राइम मोर्चा यूथटूयुबर के सगे-संबंधी भी हैं जिससे एमसीडी वालों के काम में ये लोग बाधा डाल रहे हैं। क्राइम मोर्चा वाले एमसीडी के इंस्पेक्टर से बदतमिजी भी.किए हैं। और धमकी देते हैं, कि सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर वायरल कर देंगे।
एमसीडी वालों का कहना है कि जब हम लोग रेहड़ी वालों को उठा रहें होते हैं, तो दिल्ली क्राइम मोर्चा सोशल मीडिया के लोग अपने रिश्तेदारों और सगे संबंधियों को बचाने के लिए एमसीडी के कर्मचारियों को काम नहीं करने देते हैं।.ये पूरी दिल्ली में इन लोगों की मनमानी देखने को मिल रहा हैं l गलत तरीके से वीडियो बनाकर प्रशासन को बदनाम करने में लगे हैं। इसके अलावा एमसीडी वालों को तंग करते रहते है l और कहते हैं कि आप लोग हमसे मीडिया के ऑफिस में आकर एकांत में मिलिए l इससे साफ इनकी मानसिकता का पता लगता है l जो सोशल मीडिया के लिए शर्मनाक की बात है। अगर यही रवैया रहा तो आने वाले समय में सोशल मीडिया से सभी लोगों को विश्वास उठ जाएगा। और इससे पत्रकारों की छवि खराब होती हैं l













