
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर। कुटी रोड पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने बैठक का आयोजन किया । युवा ब्राह्मण महासभा इकाई का गठन कर सचिन शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया । ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने सचिन शर्मा से संगठन को मजबूत करने और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य करने की आशा करते हुए कहा कि आप ब्राह्मण हित को सर्वोपरि मानेंगे एवं युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करैंग ।इस अवसर पर पंडित विनोद मिश्रा ने सचिन शर्मा को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने और अखिल भारतीय परशुराम परिषद के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पंडित विनोद मिश्रा नगर अध्यक्ष प्रमोद कौशिक विधानसभा अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा महामंत्री यति देव शर्मा पूर्व सभासद विशाल शर्मा व्यापारी लोकेश वत्स शैलेश शर्मा गणेश प्रसाद शर्मा रोहित शर्मा प्रमोद शर्मा अजय गॉड सोमदत्त शर्मा मोहित वशिष्ठ अनिरुद्ध वशिष्ठ गौरव शर्मा अनुज शर्मा अरुण शर्मा सोनू शर्मा सैकड़ों युवा मौजूद रहे।













