अम्बेडकरनगर : एक लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मतदान करने की दिलाई गयी शपथ

 स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं ने लिया शपथ 

भास्कर ब्यूरो

अम्बेडकरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम निरंतर किया जा रहा है, जिसमें सभी मतदाताओं को निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वयं सहायता समूह की एक लाख से अधिक महिलाओं को मतदान करने तथा मतदान के लिए जनमानस को प्रेरित करने का शपथ जनपद के सभी 902 ग्राम पंचायतों एवं 668 ग्राम संगठनों तथा 31 संकुल स्तरीय संघो में कराई गई। जनपद में गठित 10465 स्वयं सहायता समूहों में शामिल महिलाओं ने सभी ग्राम पंचायतों पर शपथ लिया तथा जागरूकता संबंधी संगोष्ठी, रंगोली, बैनर, तखती तथा स्लोगन के साथ रैली आदि के माध्यम से भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

जिसमें खड विकास अधिकारी, सहायक विकास आधिकारी आईएसबी,ब्लॉक मिशन प्रबंधको,जिलामिशन प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम विकासखंड अकबरपुर में आयोजित किया गया। संस्कार संकुल स्तरीय संघ आरिया अकबरपुर की 58 ग्राम संगठनों और 507 समूह की 342 महिलाएं विकास खण्ड के सभागार में संगोष्ठी, नाटक, रंगोली के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा महिलाओं को शपथ दिलाई गई। कि सभी लोग स्वयं मतदान करने के साथ साथ लोगों से भी मतदान के लिए प्रेरित करे। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि विगत दो वर्षों में जनपद के समूह की महिलाओं ने प्रदेश स्तर पर अभूतपूर्व छाप छोड़ी हैं जिसमें बी सी सखी का कार्य, मास्क निर्माण, सोशल मोबिलाइजेशन में तो बहुत ही अच्छा कार्य किया गया है। उसी प्रकार मतदाता जागरुकता में समूह की महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। यह पहला अवसर होगा जब एक लाख से अधिक समूह की महिलाओं ने शपथ लिया। स्वयं मतदान करने के साथ ही अन्य सभी लोगों को जाति, धर्म, लोभ, भय से ऊपर उठकर राष्ट्र हित मे मतदान करने की अपील करेंगी ।इसके बाद हरी झंडी दिखाकर महिलाओं की जागरूकता रैली को भी रवाना किया गया जो जिलाधिकारी कार्यालय से पटेल चौक तक महिलाएं जागरूकता से संबंधित स्लोगन का नारा लगाते हुए हाथों में तख्ती बैनर लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।।   

  इस कार्यक्रम में डी सी एन आर एल एम आर बी यादव, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद , जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला मिशन प्रबंधक ने प्रतिभाग किया।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

89 − 81 =
Powered by MathCaptcha