
तिलक राज सैनी को सौंपा ज्ञापन
भास्कर समाचार सेवा
नहटौर। प्रदेश की योगी सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में नगर के ई रिक्शा चालकों की आज प्रस्तावित हड़ताल ऐतिहासिक रही। नगर में सवेरे से ही पूरे दिन ई-रिक्शा बंद होने के कारण आज शिक्षण संस्थाओं तक अपने बच्चों को पहुंचाने मैं अभिभावकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वाधिक परेशानी गली ई रिक्शा से सफर करने वाली सवारियो को उठाना पड़ा। ई रिक्शा चालको ने अपनी मांगो से सम्बंधित मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष तिलकराज सेनी को सोपा।
मालूम हो कि जिला प्रशासन के मुताबिक प्रदेश की योगी सरकार ने गरीब ई रिक्शा चालको को आरटीओ ऑफिस से रजिस्ट्रेशन कराने का फरमान जारी किया हे। जिसपर प्रशासन ई रिक्शा चालको को रजिस्ट्रेशन न कराने पर कार्यवाही की चेतावनी दे रहा हे। इस सम्बन्ध में जिले भर की रिक्शा यूनियनों ने योगी सरकार के फरमान के विरोध में 20 दिसम्बर को जिले भर में ई रिक्शा की हड़ताल करने का एलान किया था। इसी के तहत आज सुबह से ही नहटौर में ई-रिक्शा के पूर्ण रूप से बन्द होने से अभिभावको को अपने बच्चों को स्कूल लाने लेजाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा वही यात्रियों को भी पैदल ही अपने गन्तव्यो तक पहुचना पड़ा जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। इधर ई रिक्शा स्टेण्ड पहुचे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सेनी ने ई रिक्शा चालको से वार्ता की और उनकी समस्याएं सुनी। चालकों ने उन्हें मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन सोपा जिसमे कहा गया हे की ई रिक्शा तेल से नही चलती हे और इसमें गैर बक्सा भी नही होता हे। बैटरी से संचालित होने वाली ई रिक्शा का आरटीओ ऑफिस से पंजीकरण न कराकर नगर पालिका द्वारा निशुल्क कराया जाए। भाजपा नेता ने गरीब रिक्शा चालकों की इस गंभीर समस्या के तत्काल निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराने का भरोसा दिलाया। ई रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन पंजीकृत के सरक्षक कामरेड गुलाम साबिर सिद्दीकी, यूनियन के चेयरमेन राजा अंसारी एव अध्यक्ष सलीम सिद्दीकी पत्रकार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन पर असद फारुकी, अतीक अहमद, सोमपाल सिंह, अमीर अहमद, खुर्शीद कुरैशी, अनीस कुरैशी, शमशाद अहमद ,इरशाद, शरीफ, नीतू , नफीस अहमद, मो आमिर ,मेहदी, अब्दुल गफूर ,मोहम्मद असगर, मोहम्मद आबिद ,सलीम अहमद, अतीक अहमद ,खुदा बख्श,मोहम्मद इसहांक, महताब अहमद, भीम सिंह, राजकुमार सहित दर्जनों रिक्शा चालकों के हस्ताक्षर थे ।जनपद संगठन के आवाहन पर पूर्व निर्धारित विरोध प्रदर्शन नहटौर में पूर्ण रूप से सफल व ऐतिहासिक रहा।
जनपद में ई-रिक्शाओं की हड़ताल सफल
बिजनौर। नहटौर सहित जिले भर में ई-रिक्शा की हड़ताल सफल रही उधर ई रिक्शा चालकों में राजनीतिक दलों द्वारा उनका कोई सहयोग नहीं करने पर रोष प्रकट किया गया रिक्शा चालकों का कहना है कि जीएसटी को लेकर व्यापारियों की समस्या को देखते हुए सत्ताधारी दल उनकी तो सुनवाई करने को लेकर बैठक तक आयोजित कर रहे हैं और उन्हें तरह-तरह के आश्वासन भी उनके द्वारा दिए जा रहे हैं लेकिन जनपद के हजारो गरीब रिक्शा चालकों की ओर कोई देखने को तैयार नहीं है ई रिक्शा चालक गरीब है इससे यह प्रतीत होता है की सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों की नजर में गरीबों की कोई अहमियत नहीं है और वह उनकी समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं। ई रिक्शा चालको ने उनके बीच पहुचकर उनकी समस्या सुनने और उन्हें मुख्यमन्त्री तक पहुचाने का आश्वासन देने पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सेनी का आभार व्यक्त किया हे।













