क्या अजय देवगन की पत्नी काजोल और बेटी न्यासा कोरोना पॉजिटिव हैं? जानिए पूरा सच

कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं अब इस महामारी के बढ़ने के साथ इसको लेकर गलत जानकारियां और अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया है। ऐसे में एक गलत खबर को लेकर सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। बता दें, हिंदुस्‍तान टाइम्‍स ने हाल ही में अपनी एक खबर में बताया गया था कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्‍यासा देवगन (Nyasa Devgn) कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। उनकी तबियत काफी खराब है, जिसके चलते उन्‍हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

https://twitter.com/ajaydevgn/status/1244654936446529536

वहीं इस खबर हो लेकर ऐसे में अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी चुप्‍पी तोड़ते हुए सारा सच सबके सामने बताया है। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने इस बेटी न्‍यासा देवगन (Nyasa Devgn) को लेकर छपी इस खबर को बिल्‍कुल गलत बताया है। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “पूछने के लिए शुक्रिया। काजोल (Kajol) और न्‍यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी सेहत को लेकर चल रही खबर बेबुनियाद, झूठी और आधारहीन हैं।”

https://www.instagram.com/p/B-OjdW5pKtk/?utm_source=ig_embed

गौरतलब है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) इन दिनों अपने बच्‍चों न्‍यासा देवगन (Nyasa Devgn) और युग के साथ घर पर सेल्फ आइसोलेशन में हैं। काजोल ने कुछ दिन पहले अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसके साथ उन्होंने बताया था कि वो क्वारंटाइन में हैं।

खबरें और भी हैं...