
बागपत। देश के सुप्रसिद्ध पहलवान जिन्होंने अपने समय पर देश विदेश में कुश्ती खेल में धूम मचाई है। साथ ही एशिया एवं कॉमन वेल्थ चैंपियन रहे हैं दो बार ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और हिंद केसरी भारत केसरी रुस्तम ए हिंद रुस्तम ए भारत महाबली जैसे खिताब प्राप्त किए भारत सरकार से अर्जुन पुरस्कार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से यश भारती पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य को दिल्ली मंडल रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है।
महाबली सुभाष पहलवान ने बताया कि मेरा प्रयास होगा क्षेत्रवासियों को रेलवे की तरफ से अधिक से अधिक सुविधाएं मिले जिससे क्षेत्रवासियों को रेलगाड़ियों में आवागमन पर सुखद अनुभव हो और साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी एवं बागपत लोकसभा क्षेत्र के विकास पुरुष आदरणीय डॉक्टर सत्यपाल सिंह का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास करके मुझे सलाहकार समिति का सदस्य बनवाया।
जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला मंत्री दीपक भारती, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित लपराना, प्रदीप बली, संजय भारद्वाज, बोबील चौधरी, अरविंद भोला आदि भाजपा कार्यकर्ताओं नें उन्हें बधाई दी।












