रुड़की में समाज को एकजुट करने का दिया आश्वासन

रुड़की। तांशीपुर और फाजिलपुर गांव में युवा त्यागी जागृति संघ की बैठक की गई। बैठक में वक्ताओं ने संगठन की मूल विचारधारा को समाज के समक्ष रखा। गांव के ही प्रबुद्ध जन ने युवा समाज को तन मन धन से संगठन को विस्तारित तथा समाज को एकजुट करने के लिए अपना हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही अप्रैल तक त्यागी समाज के प्रत्येक गांव में जाकर त्वरित सदस्य अभियान चलाया जाएगा तथा समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में निरूशुल्क गीता वितरित की गई तथा स्वामी हंसआनंद ने जीवन की हर समस्या का समाधान गीता में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित कुलदीप त्यागी, प्रदीप त्यागी, अजय त्यागी, गौरव त्यागी, मुकुल त्यागी, निधीश त्यागी, दीपक त्यागी, जितेंद्र त्यागी, सोनू त्यागी, पुनीत त्यागी, शुभम त्यागी, अमित त्यागी, प्रदीप त्यागी, मनमोहन त्यागी, अमर त्यागी, अंकुर त्यागी, विक्की त्यागी, मधुर त्यागी, मोनू त्यागी, मास्टर कुंवर पाल त्यागी, बाबूजी मामचंद त्यागी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

81 − 72 =
Powered by MathCaptcha