फतेहपुर फर्जी पेशकार बनकर धमकी देने का ऑडियो हुआ वायरल

दैनिक भास्कर ब्यूरो

अमौली/फतेहपुर । अपने को सीजेएम कोर्ट का पेशकार बताकर कई लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की बात कहकर शेखी बघारने का एक ऑडियो व लोगो को फंसाकर जेल भिजवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ब्यक्ति कह रहा है कि उसकी इतनी सेटिंग है कि वह जिसको चाहता है जेल भिजवा देता है। वह जनपद के कई प्रकरणों का जिक्र करता भी नजर आ रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर वीडियो की पुष्टि नही करता है।

बताते हैं वीडियो में कोतवाली बिंदकी के मिस्सी का निवासी नफीसुल हसन उर्फ नफीस है जो इससे पूर्व भी फर्जी सीओ, इंस्पेक्टर बनकर लोगों से रुपए की मांग करते हुए पकड़े गए थे और जेल भेजे गए थे। इस बार एक जमीनी विवाद को निपटाने के लिए फर्जी पेशकार बनकर रुपए की मांग कर रहे हैं।

जानकारी होने पर एक पत्रकार को गाली गलौज करते हुए घर गिरवाने व जान से मारने की धमकी भी दे डाली है। जिसकी तहरीर पीड़ित ने थाना चांदपुर में दे रखी है लेकिन अभी थाने से किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। इस बाबत सीओ जाफरगंज अनिल कुमार ने कहा कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...