AUS के विरुद्ध टेस्ट में सबसे अधिक चौके लगाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में विकेट की काफी अहमियत होती हैं, यही कारण हैं कि बैंटिंग के दौरान बल्लेबाज बड़े शॉट खेलना कम पसंद करते हैं. हालाँकि बल्लेबाज ने चौका लगाने से कभी भी नहिऊ कतराते हैं क्योंकि टेस्ट में क्रिकेट में बल्लेबाजों को फील्डर द्वारा गैप मिलता रहता हैं. भारत की टीम वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं और 17 दिसम्बर से 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले आज हम 3 ऐसे इंडियन बल्लेबाजों के बारे में जानेगे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कंगारू टीम के विरुद्ध सबसे अधिक चौके लगाने का कारनामा किया हैं.

3) राहुल द्रविड़- 266 चौके

This day that year: Dravid faced his first ball in Test on June 22, 1996 -  Sports News


भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे राहुल द्रविड़ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले 32 टेस्ट मैचों की 60 पारियों में 36.68 की औसत से 2143 रन बनाए हैं. द्रविड़ ने इस दौरान 266 चौके लगाने के साथ-साथ 2 शतक और 13 अर्धशतक भी लगाए हैं.

2) वीवीएस लक्ष्मण- 338 चौके

VVS Laxman: The 'miracle' batsman who was much more than the sum of his  stats


ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का बल्ला हमेशा चलता रहा हैं. यही कारण हैं कि इस सूची में वह दूसरे स्थान पर हैं. लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले 29 टेस्ट मैचों की 54 पारियों में 49.67 की औसत से 2434 रन बनाए हैं, इस दौरान दाए हाथ के बल्लेबाज ने 338 चौके सहित 6 शतक और 12 अर्धशतक भी जड़े हैं.

1) सचिन तेंदुलकर- 434 चौके

There are very few world-class fast bowlers right now, feels Sachin  Tendulkar- The New Indian Express


टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर इस सूची में भी बड़े अंतराल से टॉप पर हैं. मास्टर ब्लास्टर ने कंगारू गेंदबाजों के विरुद्ध खेले 39 टेस्ट की 74 पारियों में 55 की अद्भुत औसत और 434 चौके सहित सबसे अधिक 3630 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने सचिन ने 11 शतक और 16 अर्धशतक भी लगाये हैं.     

खबरें और भी हैं...