AUS के विरुद्ध सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय कप्तान

क्रिकेट के खेल कप्तानी हमेशा से एक बड़ी जिम्मेदारी रही हैं. दरअसल अंतराष्ट्रीय स्तर पर लाखों-करोडो लोगों की भावना जुडी होती हैं. ऐसे में कई बार खिलाडी के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी असर देखने को मिलता हैं जबकि कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन में काफी सुधार भी देखने को मिलता हैं.

आज इस लेख में हम भारत के 5 ऐसे कप्तानों के बारे में जानेगे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सबसे अधिक टेस्ट रन बनाए हैं.

5) मोहम्मद अज़हरूद्दीन- 503 रन

मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं डेब्यू और आखिरी टेस्ट में शतकवीर


भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन इस सूची में पांचवे स्थान पर हैं. अज़हर ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बतौर कप्तान 8 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 38.69 की औसत और 2 शतकों की मदद से 503 रन बनाए हैं, जिस दौरान उनका सर्वोच्च प्रदर्शन नाबाद 163 रहा हैं.


4) सुनील गावस्कर- 543 रन

Sunil Gavaskar Was The First To Score 10,000 Test Runs. But The First Ones  He Scored Were Actually Leg Byes


लिटल मास्टर सुनील गावस्कर के बिना ये सूची अधूरी हैं. इस दिग्गज ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले 9 टेस्ट की 14 पारियों में 38.78 की औसत से 543 रन बनाए हैं. पूर्व दिग्गज ने इस दौरान 123 रनों के सर्वोच्च स्कोर सहित 2 शतक और 5 अर्द्धशतक भी जड़े हैं.


3) एमएस धोनी- 814 रन

आज के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने खेला था अपना पहला टेस्ट मैच |  CricketCountry.com हिन्दी


भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले एमएस धोनी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. धोनी ने 13 टेस्ट की 23 पारियों में 45.16 की औसत से 814 रन बनाए हैं, इस दौरान धोनी ने 1 शतक और 5 अर्द्धशतक भी जड़े हैं. धोनी बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध दोहरा शतक लगाने वाले अकेले इंडियन खिलाड़ी हैं.

2) मंसूर अली खान पटौदी- 829 रन

Birth of a one-eyed Tiger | Cricket | ESPNcricinfo.com


नवाब पटौदी इस सूची में करीब 50 सालों से टॉप पर थे हालाँकि आज वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं. इस दिग्गज ने कंगारू टीम के विरुद्ध 11 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में 43.63 की औसत से 829 रन बनाए हैं, जिसमे एक शतक और 8 अर्द्धशतक शामिल हैं.

1) विराट कोहली- 851 रन

Virat Kohli overhauls Don Bradman's Test runs tally | Deccan Herald


एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाईट में 74 रनों की पारी के बाद विराट कोहली इस सूची में एमएस धोनी और नवाब पटौदी को पछाड़कर टॉप पर आ गये हैं. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले 10 टेस्ट की 17 पारियों में 50.05 की औसत से 851 रन बनाए हैं, जिसमे 4 शतक और 2 अर्द्धशतक शामिल हैं.   

खबरें और भी हैं...