
भास्कर समाचार सेवा
शिकोहाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कांत गर्ग एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन उत्तर प्रदेश सरकार राज्यमंत्री द्वारा सीए अवधेश पाठक को आगरा मंडल के कमिश्नरी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला फिरोजाबाद का प्रभारी मनोनीत किए जाने पर उनका एक सम्मान समारोह भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री मनीष अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता जानू एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं पटका पहना कर पाठक जी का सम्मान किया गया इसमें मुख्य रूप से हरचरण सिंह चन्नी महामंत्री मनीष अग्रवाल कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता नेताजी उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम खान उपाध्यक्ष बल संजीव बाबू जैन एडवोकेट गिरधर अग्रवाल राम मोहन अग्रवाल भारत शर्मा युवा नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता अमन बंसल विवेक गुप्ता पीयूष गुप्ता मयंक गुप्ता रजत गुप्ता शिवम मल्होत्रा एवं सैकड़ों आदि व्यापारी उपस्थित रहे।












