आज़मगढ़ : मानवता हुई शर्मसार बड़े भाई ने की छोटे भाई उतारा मौत के घाट…

वरुण सिंह 

आज़मगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पकड़ी में अरुण कुमार पुत्र मोहित (22 वर्ष) शराब पीकर रात में 2:00 बजे पकड़ी चौराहे के पास बसे अपने बड़े भाई मनोज कुमार 30 वर्ष के पास पहुंचा। और किसी बात को लेकर गाली गलौच के साथ दोनों भाइयों में मारपीट होने लगी ।  बड़े भाई मनोज ने अपने आप को बचाते हुए छोटे भाई अरुण पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Image result for हत्या

हत्या करने के बाद बड़े भाई ने पुलिस को भी उसने सूचना दे दी कि हमने अपने भाई की हत्या कर दी है। घटनास्थल पर अहरौला पुलिस पहुंची । आरोपी को गिरफ्तार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। मृतक के दादा झिनई राम की तहरीर पर अहरौला पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

77 − 72 =
Powered by MathCaptcha