बाबा रामदेव का बड़ा बयान, बोले- अगर नहीं बना राम मंदिर तो भाजपा से उठ जायेगा भरोसा

अहमदाबाद.  योग गुरू बाबा रामदेव ने आज कहा कि अगर इस समय अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता तो लोगों का भाजपा पर से भरोसा उठ जायेगा। उन्होंने कहा कि अब जब केंद्र और उत्तर प्रदेश दोनो जगह भाजपा की सरकार है, अगर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो लोगों का भरोसा भाजपा से उठ जायेगा जो इस सत्तारूढ़ दल के लिए अच्छा नहीं होगा।

Image result for बाबा रामदेव राममंदिर
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा का खुलेआम समर्थन करने वाले तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुखर समर्थक माने जाने वाले बाबा रामदेव ने आज यहां पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण के दो ही रास्ते हैं। एक तो यह है कि लोग कानून और अदालत की परवाह किये बिना खुद ही इसका निर्माण शुरू कर दें। ऐसा होने पर इस पर सवाल उठाये जायेंगे।

दूसरा यह है कि सरकार लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था संसद के जरिये कानून बना कर ऐसा करे।  बाबा रामदेव ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में इतना विलंब हो चुका है कि लोगों को अदालत के जरिये इस मामले के जल्दी सुलझने की आशा ही नहीं है। अब मोदी सरकार मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश ला सकती है। देशवासी अयोध्या में राममंदिर देखना चाहते हैं।

Image result for बाबा रामदेव
उन्होंने दावा किया कि राम अल्पसंख्यकों और बहुसंख्यकों के बीच विवाद के विषय नहीं है क्योंकि वे दोनो ही के पूर्वज हैं। ज्ञातव्य है कि बाबा रामदेव यहां गुजरात में पतंजलि के कपड़ों के पहले स्टोर के उद्घाटन के लिए आये थे। वह आज ही वडोदरा में ऐसे दूसरे परिधान स्टोर का भी उद्घाटन करेंग जिसमें नये फैशन के कपड़े और जिंस आदि बिकेंगे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

74 − 69 =
Powered by MathCaptcha