मैनपुरी में फिर बिगड़ा मौसम, आसमान में छाए रहे बादल

– हल्की हवाएं भी चली, किसानो को सताती रही चिंता

मैनपुरी। जिला का मौसम एक बार फिर बिगड़ गया। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। पूरब की ओर से हल्की हवाएं भी चलती रहीं। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकली। बादल छाने से आलू खोदाई और सरसों कटाई में जुटे किसान सशंकित दिखे।

जिला में बीते कई दिनों से मौसम किसानों के मुताबिक बना हुआ है। आसमान साफ है। सुबह से शाम तक धूप खिल रही है। किसान आलू की खोदाई में जुटे हुए हैं। सरसों की कटाई भी की जा रही है। लेकिन गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। बादल छाए तो किसानों को बारिश की चिंता सताने लगी। सुबह से शाम तक आसमान में बादलों का आना जाना बना रहा। इस बीच समय-समय पर धूप भी निकली। दोपहर में कुछ समय के लिए आसमान से बादल पूरी तरह छट गए थे। लेकिन शाम को फिर से बादल छा गए। बारिश की आशंका से जनपद के किसान सहमे हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक डा. नरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि पूर्वानुमान के अनुसार बादल आज शुक्रवार को भी छाए रह सकते हैं बारिश नहीं होगी।

आलू खोदाई, सरसो कटाई का चल रहा काम

अभी आलू खोदाई व सरसो कटाई का काम खेतो में चल रहा है। हालांकि कुछ किसानो ने खेत में अगाई फसल की थी वह किसान फसल को घर भी ला चुके है। जिन किसानो ने फसल में देरी की है। उन फसलो की खोदाई और कटाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

49 − 45 =
Powered by MathCaptcha