बहराइच : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों को बांटे लंच पैकेट व तिरपाल

मिहींपुरवा/बहराइच l लगातार हुई बरसात से क्षेत्र में पानी भर जाने की वजह से लोगों के खाने-पीने एवं रहने में आई दिक्कतों को देखते हुए शासन प्रशासन के द्वारा लगातार पक्का भोजन एवं राहत सामग्री वगैरह वितरण किया जा रहा है l इसी सिलसिले में जनप्रतिनिधियों ने भी  पानी में फंसे हुए लोगों की मदद के लिए अग्रसर है । बहराइच के सांसद अक्षयबर लाल गौड़ के दिशा निर्देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ क्षेत्र पहुंचकर निम्न गांव में लंच पैकेट एवं त्रिपाल वितरण किया l
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जालिम नगर, मंझरा, गिरगिट्टी, सौमाई गोढ़ी बकतावर गोढ़ी, निबिया गोढ़ी गूढ़, खैरी पुरवा आदि क्षेत्रों में वितरण किया l
इस मौके पर  भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्रवण कुमार मदेशिया ,भाजपा नेता संजीव कुमार गोंड , पूर्व मंडल अध्यक्ष मिहिंपुरवा शिवकुमार शुक्ला , प्रभूनाथ गौतम ,मनोज तिवारी , सुभाष मौर्य, केसवराम निषाद, पैकरामा प्रधान, राजू यादव बीडीसी, मुलायम यादव, के साथ सांसद मीडिया प्रभारी अमित चौधरी उपस्थित रहे। 

खबरें और भी हैं...