Skip to content
Dainik Bhaskar UP/UK
  • शहर चुनें
  • वीडियो
  • ई-पेपर
Dainik Bhaskar UP/UK
  • शहर चुनें
  • वीडियो
  • ई-पेपर

बहराइच : क्लोज़ सर्किट टीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न होगी बोर्ड परीक्षा

Photo of author
February 19, 2024

बहराइच। जनपद बहराइच में 22 फरवरी से 09 मार्च 2024 तक आयोजित होने वाले माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से महाराजा सुहेलदेव स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बहराइच के प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बोर्ड परीक्षा हेतु नामित केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, ज़ोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि जिला प्रशासन नकलविहीन बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के लिए कटिबद्ध है, परीक्षा के दौरान परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को कतई तौर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित कन्ट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखा जाय किसी भी केन्द्र संचालन के लिए आवश्यक सहायक उपकरणों की कमी नहीं होनी चाहिए। केन्द्र व्यवस्थापकों को यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों के बैठने, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश, शौचालय इत्यादि का माकूल बन्दोबस्त सुनिश्चित कराएं। परीक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भली प्रकार से अध्ययन कर जिले में शुचितापूर्ण वातावरण में नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न करायी जाय

पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र पर यदि बाउण्ड्रीवाल, खिड़की, दरवाज़े इत्यादि टूटे-फूटे हों तो उनकी मरम्मत अवश्यक करा लें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शान्तिपूर्ण माहौल में नकलविहीन बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने के पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने बोर्ड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा केन्द्रों के आस-पास शान्ति व्यवस्था, सुरक्षा एवं प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाये रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बोर्ड परीक्षा के लिए नामित नोडल अधिकारी सी.आर.ओ. देवेन्द्र पाल सिंह ने व्यवस्थापकों, ज़ोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए सीसीटीवी कैमरों को प्रत्येक दशा में क्रियाशील रखा जाय। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के संचालन के लिए परिषद द्वारा उपलब्ध करायी गयी निर्देश पुस्तिका समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध करा दी गयी है। सभी केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में सादी उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्रश्नपत्रों के सील्ड बण्डल उपलब्ध कराने का कार्य 20 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।

परीक्षा समापित के उपरान्त प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली के सील्ड पैकेट संकलन केन्द्र राजकीय बालिका इण्टर कालेज बहराइच एवं उप संकलन केन्द्र श्री शंकर इण्टर कालेज नानपारा को समयानुसार उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर सामूहिक नकल रोकने के साथ-साथ केन्द्र पर रखे प्रश्नपत्रों के लिफाफे की गोपनीयता स्थिर रखने के लिए परीक्षा अवधि में केन्द्र पर आकस्मिक जॉच के भी प्रबन्ध किये गये हैं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, महसी के राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी लाइन हीरा लाल कनौजिया, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व केन्द्र व्यवस्थापकगण मौजूद रहे।

Categories उत्तरप्रदेश, बहराइच Tags Bahraich, DAINIK BHASKAR, Hindi News, uttar pradesh

खबरें और भी हैं...

UP School Heatwave Guidelines 2026: यूपी के स्कूलों के लिए ‘टीचर्स गाइडलाइन’ जारी, 45 डिग्री के टॉर्चर से बच्चों को बचाएंगे ये कड़े नियम, पढ़ें योगी सरकार का पूरा मास्टर प्लान

उत्तरप्रदेश, बड़ी खबर

बीएचयू में दर्दनाक हादसा: ‘सॉरी पापा-मम्मी, मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा’…. सुश्रुत हॉस्टल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने सुसाइड नोट लिख दी जान

उत्तरप्रदेश, क्राइम

अल नीनो का भयंकर यू-टर्न! अब 111 नहीं बल्कि भारत के 300 जिलों पर मंडराया सूखा और भीषण गर्मी का महासंकट, पढ़ें ये खौफनक रिपोर्ट 

उत्तरप्रदेश, बड़ी खबर

अयोध्या राम मंदिर में महाघोटाले के बाद बदला दान गिनने का पूरा सिस्टम, चंपत राय के इस्तीफे के बाद अब ऐसे रखा जा रहा है एक-एक पैसे का हिसाब

उत्तरप्रदेश, बड़ी खबर

लखनऊ में सनसनी: बंद कमरे से आ रही थी तेज बदबू, दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश; तीन दिन पुरानी सड़ी-गली लाश बरामद

उत्तरप्रदेश, क्राइम
  • बड़ी खबर | Breaking News बड़ी खबर
  • IPL 2025 IPL 2025
  • उत्तर प्रदेश | Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड | Uttarakhand उत्तराखंड
  • बिहार | Bihar बिहार
  • देश | India देश
  • विदेश | International विदेश
  • खेल | Sports खेल
  • मनोरंजन | Entertainment मनोरंजन
  • बिज़नेस | Business बिज़नेस
  • राजनीति | Politics राजनीति
  • धर्म | Religion धर्म
  • भास्कर + | Bhaskar + भास्कर +
  • गैजेट्स | Gadgets गैजेट्स
  • करियर | Career करियर
  • ऑटोमोबाइल | Automobiles ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल | Lifestyle लाइफस्टाइल
  • रेसिपी | Recipe रेसिपी
  • वीडियो | Videos वीडियो

Follow Us On

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp

Get Dainik Bhaskar App
Stay informed. Anytime, anywhere.

Get it on Google Play Download on the App Store
बीएचयू में दर्दनाक हादसा: ‘सॉरी पापा-मम्मी, मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा’…. सुश्रुत हॉस्टल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने सुसाइड नोट लिख दी जान
क्या आप भी चोरी-छिपे चेक करते हैं अपने पार्टनर का फोन? मनोवैज्ञानिकों ने खोल दी इसके पीछे की हैरान करने वाली वजह
लखनऊ में सनसनी: बंद कमरे से आ रही थी तेज बदबू, दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश; तीन दिन पुरानी सड़ी-गली लाश बरामद
कानपुर से बेहद भावुक खबर: यमुना में डूबे जांबाज कांस्टेबल अनुराग का तिरंगे में लिपटा शव जब पहुंचा घर, चीखों से दहल उठा पूरा गांव
बस्ती से दिल दहला देने वाली खबर: पिता की मौत का सदमा नहीं झेल पाया 15 साल का मासूम बेटा, कुछ ही घंटों बाद थमी सांसें, एक साथ उठीं दो अर्थियां
बहराइच में आधी रात बड़ा एक्शन : ₹50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर फिरोज पुलिस मुठभेड़ में ढेर होते-होते बचा, पैर में लगी गोली
Lucknow Police Transfer: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 5 ACP अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी बड़ी जिम्मेदारी
Rashifal 28 June 2026: रविवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, खुलेंगे कमाई के नए स्रोत; जानें अपनी राशि का हाल
चार धाम यात्रा का नया रिकॉर्ड: 40 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बाबा केदार की महिमा चरम पर, जानें स्वास्थ्य अलर्ट और मौत के डराने वाले आंकड़े
Shubh Laabh: क्या आपके साथ भी हो रहा है ऐसा? बिना वजह बार-बार टूट रहे हैं काम, तो जानिए क्या है पिछले जन्म का कनेक्शन

About Us | Privacy Policy | E-Paper | Contact Us

Copyright © 2025 DainikBhaskarUP.com, All Rights Reserved

  • बड़ी खबर
    • देश
    • दुनिया
    • क्राइम
  • उत्तरप्रदेश
    • अम्बेडकरनगर
    • अयोध्या
    • अलीगढ
    • आजमगढ़
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • कुशीनगर
    • गाज़ियाबाद
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • जौनपुर
    • जालौन
    • झाँसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • फतेहपुर
    • बरेली
    • बस्ती
    • बहराइच
    • बांदा
    • बाराबंकी
    • मथुरा
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखनऊ
    • लखीमपुर
    • सीतापुर
    • सुलतानपुर
    • सोनभद्र
    • शाहजहांपुर
  • उत्तराखंड
    • उत्तरकाशी
    • काशीपुर
    • चमोली
    • चिन्यालीसौड़
    • टिहरी गढ़वाल
    • त्यूनी
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बाजपुर
    • रुड़की
    • रुद्रपुर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • राजनीति
  • बिज़नेस
    • करियर
    • ऑटोमोबाइल
    • गैजेट्स
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • एजुकेशन
    • हेल्थ
    • पर्यटन
    • रेसिपी
    • योगा प्लस
  • अजब-गजब
  • धर्म
    • राशिफल
  • वीडियो
  • भास्कर +