
बहराइच। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के आवासीय कार्यालय पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वायनाड से निर्वाचित सांसद राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाते हुए संसद सदस्यता बहाल किए जाने पर कांग्रेसियों कायकर्ताओं को मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले का हम सभी कांग्रेसजन हृदय से स्वागत करते हैं। मोदी सरकार राहुल गांधी की सच्चाई और कर्मठता से डरती है और नफरत करती है l इसलिए उसने संसद से बाहर करने के लिए एक सोची समझी साजिश रची थी परंतु सुप्रीम कोर्ट द्वारा इनके षड्यंत्र पर पानी फेर दिया गया।
संसद में राहुल गांधी बेबाकी और ईमानदारी से देशहित में जो आवाज उठाते थे वो आवाज अब पुनः लोकतंत्र की मंदिर में सुनाई देगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल ने कहा कि आज नफरत हार गई और मोहबब्त जीत गई। राहुल गांधी इस देश की धड़कन है उन्हें कोई नहीं रोक सकता देश की जनता राहुल गांधी जी के साथ है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट अनिल सिंह, किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, अब्दुल मुईद, मुकुंद जी शुक्ल शेरा, आशुतोष मिश्र, अजीज कादरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।













दिल्ली में पारा 40 पार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की छूटी पसीने; गर्मी पर चुटकी लेकर बोले- ‘भाषण छोटा ही रखूंगा भाई!’