
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जनपद बहराइच की बैठक विष्णुपुरी कॉलोनी हुजूरपुर रोड बहराइच मे रविवार को संपन्न हुई। बैठक में बहराइच के विभिन्न तहसील एवं ब्लाक के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे प्रांत से पधारे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत के अध्यक्ष अनिल कुमार खरे, संगठन मंत्री डॉ मनोज कुमार मिश्रा प्रांतीय सचिव आरपी सिंह विसेन तथा श्री प्रभात तिवारी जी ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के उद्देश्य, संगठन कार्य प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री अनिल कुमार खरे जी ने बताया की जब तक ग्राहकों का शोषण होता रहेगा हमारा समाज कभी भी जागरूक समाज नहीं बन सकता, और जब तक समाज जागरूक नहीं होगा तब तक इस देश की उन्नति संभव नहीं है। प्रांतीय संगठन मंत्री डा मनोज कुमार मिश्रा जी ने ग्राहकों के अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति लोगों को जानकारी दी और कहा कि जब तक ग्राहक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होगा, अन्याय के प्रति आवाज़ नहीं उठाएगा तब तक उसके अधिकारों का हनन होता ही रहेगा। प्रांतीय सचिव आरपी सिंह विसेन ने बताया कि जब तक ग्राहक अपने हितों के लिए जागरूक नहीं होगा अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाएगा तब तक उसका शोषण होता ही रहेगा । उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को ग्राहक पंचायत की सदस्यता लेने का आग्रह किया। डा आर पी सिंह विसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, रेरा, बैंकों में जमा धन के बीमा राशि एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने आदि कार्य अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रयास से ही संभव हुए हैं।बैठक में मुख्य रूप से धर्मेंद्र सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार सिंह, बृजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, कृष्ण लाल, इंद्र बहादुर सिंह, कमल शेखर, अनिल कुमार उपाध्याय, अंजनी कुमार दीक्षित, राजीव वर्मा तथा राजीव कुमार तिवारी एवं डॉ संदीप कुमार तिवारी उपस्थित थे ।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह श्री भूपेंद्र जी , संघ विभाग प्रचारक गोंडा सुखजीत जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।बैठक के अन्त में बृजेन्द्र सिंह को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत शाखा बहराइच का जिला संयोजक तथा धर्मेन्द्र सिंह जी को जिला कप संयोजक नामित किया गया।











